[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: कोहरे की चादर से लिपटी रही नए साल की सुबह, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: कोहरे की चादर से लिपटी रही नए साल की सुबह, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

0
Bihar Weather: कोहरे की चादर से लिपटी रही नए साल की सुबह, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Bihar weather

Bihar Weather: पूरे राज्य में बर्फीली ठंडी हवाएं चल रही हैं. तेज रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है. मंगलवार को सुबह से ही पटना में धूप नहीं खिली. इसके बाद कनकनी बढ़ी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बता दें कि पिछले दो दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तो न्यूनतम में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. साल के पहले दिन बर्फीली हवाओं का कहर जारी रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे.

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड

राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया जिले में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे कम सहरसा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जनवरी में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आता रहेगा. तापमान में गिरावट तेजी से होगी. जितना अधिक पश्चिमी विक्षोभ आएगा उतना ही ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. छह जनवरी के बाद राज्य का तापमान तेजी से गिरेगा. इस सीजन में मंगलवार पहला ऐसा दिन रहा, जिसमें तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Also Read: 1 जनवरी से राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

15 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 जनवरी के बाद सभी जिलों में शीतलहर जैसे हालात हो सकते हैं. शीतलहर तभी आती है जब किसी इलाके का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहे और 10 डिग्री सेल्सियस से तापमान लगातार कम दर्ज किया जाए. वाल्मीकिनगर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी सहित 15 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article नयी उम्मीदों और नये संकल्पों का वर्ष
Next article सिडनी में नए साल का जश्न, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के साथ क्रूज पर सेलीब्रेशन करते नजर आए साथी खिलाड़ी 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel