[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार होली के बाद धधकेगा आसमान,मार्च में ही 40 डिग्री के पहुंचेगा पारा, IMD का अलर्ट

होली के बाद धधकेगा आसमान,मार्च में ही 40 डिग्री के पहुंचेगा पारा, IMD का अलर्ट

0
होली के बाद धधकेगा आसमान,मार्च में ही 40 डिग्री के पहुंचेगा पारा, IMD का अलर्ट
Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में इस बार ‘वसंत’ का अहसास होने से पहले ही ‘ज्येष्ठ’ की तपिश महसूस होने लगी है. IMD ने एक ऐसा पूर्वानुमान जारी किया है जिसने प्रदेशवासियों की चिंता बढ़ा दी है.

इस साल होली का रंग गुलाल के साथ-साथ पसीने में भी भीगने वाला है, क्योंकि त्योहार बीतते ही बिहार का पारा सीधे 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के संकेत मिल रहे हैं.

गर्मी का लंबा और तीखा दौर

IMD के अनुसार इस बार सिर्फ तापमान बढ़ेगा ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक ऊंचा बना रह सकता है. दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी का एहसास होगा. अप्रैल और मई में इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल गर्मी जल्दी शुरू होकर ज्यादा समय तक टिक सकती है.

पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत में सामान्य से अधिक हीट वेव दिनों की संभावना जताई गई है. बिहार भी इसी क्षेत्र में आता है, इसलिए कई जिलों में लू के हालात बन सकते हैं. शहरी इलाकों में कंक्रीट की इमारतें और सड़कें गर्मी को सोखकर देर तक छोड़ती हैं, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलती. इसे हीट आइलैंड प्रभाव कहा जाता है.

बिना बारिश के बीत गया फरवरी

साल फरवरी महीने में बारिश न के बराबर हुई है. पिछले साल जहां 22 जिलों में झमाझम बारिश हुई थी, वहीं इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी के बावजूद बिहार के मैदान प्यासे रह गए. नमी की इस कमी के कारण मार्च मध्य तक ही पारा 35-37 डिग्री को पार कर जाएगा. 7 मार्च के बाद से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाएं शरीर को झुलसाने लगेंगी.

मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च तक हल्का संतुलित मौसम रहेगा, लेकिन 7 मार्च से तापमान में और बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.मार्च के शुरुआती हफ्तों में हीट वेव की संभावना कम बताई गई है. बारिश के आसार लगभग नहीं के बराबर हैं. न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है. 28 फरवरी को डेहरी में 33.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो महीने का सर्वाधिक था.

लू से बचने के लिए अभी से बदल लें अपनी आदतें

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी अलर्ट जारी किया है. प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहना अब मजबूरी नहीं, जरूरत है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें और यदि निकलना जरूरी हो तो छाता या गमछा साथ रखना न भूलें. खानपान में दही, छाछ और मौसमी फलों को शामिल करें ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके. ध्यान रहे, इस बार गर्मी सिर्फ ज्यादा नहीं होगी, बल्कि यह लंबे समय तक टिकने वाली है.

गर्मी के इस संभावित लंबे दौर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पानी और तरल पदार्थ अधिक लेने की सलाह दे रहे हैं. दोपहर में धूप से बचना, हल्का भोजन करना और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा.

Also Read: इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel