[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में आज IMD का डबल अलर्ट, सीमांचल में आंधी-बारिश की चेतावनी, पटना समेत इन जिलों में लू चलने की संभावना

बिहार में आज IMD का डबल अलर्ट, सीमांचल में आंधी-बारिश की चेतावनी, पटना समेत इन जिलों में लू चलने की संभावना

0
बिहार में आज IMD का डबल अलर्ट, सीमांचल में आंधी-बारिश की चेतावनी, पटना समेत इन जिलों में लू चलने की संभावना
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही तो कहीं चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. ऐसे में आज भी कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है.

सीमांचल में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से सीमांचल के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग की माने तो, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

पटना समेत इन जिलों में लू का अलर्ट

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय,अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा में लहर/लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने को लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया है.

Image 861

19 से 22 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान की माने तो, 19 जून से 22 जून के दौरान बिहार के पश्चिम और मध्य भागों में लू (उष्ण लहर/Heat Wave) और एक या दो जगहों में उष्ण रात्रि (Warm Night) की स्थिति बनने की संभावना है. इस अवधि में राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और गर्म एवं शुष्क पश्चिमी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन के समय ज्यादा गर्मी का अनुभव होने की संभावना है. साथ ही, रात के समय भी न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण लोगों को गर्म और उमस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

21 और 22 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून को बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग के जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है. साथ ही उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में भी एक-दो जगहों पर लहर चलने की संभावना है. जबकि राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है

22 जून को बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में कुछ जगहों पर गर्म लहर चलने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में एक-दो जगहों पर भी लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई कि बिहार के अररिया और किशनगंज के एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है.

इसके अलावा राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिलों में भी तेज हवा के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

Also Read: NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, UP और बिहार के इन जगहों से गुजरेगी 20 और 21 जून को स्पेशल ट्रेन

Previous article सहरसा में आज गायनी विभाग में एक महिला डॉक्टर, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
Next article सीवान पुलिस का सख्त एक्शन, 5 कुख्यातों पर इनाम घोषित, SP ने की बड़ी अपील
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel