[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार कल से बदलेगा बिहार का मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा और 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

कल से बदलेगा बिहार का मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा और 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

0
कल से बदलेगा बिहार का मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा और 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
Bihar Weather

Bihar Weather Alert: बिहार के मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है. जहां एक ओर सूरज की तपिश मार्च में ही जून का अहसास करा रही है,

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. अगर आप भी चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि कल से बादल न सिर्फ बरसेंगे बल्कि 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को पूरी तरह पलट देंगी.

कई जिलों में येलो अलर्ट

20 मार्च से उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ने लगेगा. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर समेत करीब 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन की तपिश में कमी आएगी.

21 मार्च को पूरे बिहार में असर

21 मार्च को यह सिस्टम और मजबूत हो जाएगा. पटना, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, अररिया और कैमूर सहित सभी 38 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. इस दिन वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

IMD के अनुसार 20 मार्च को इसकी शुरुआत उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों से होगी, जहां सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है. असली हलचल 21 मार्च को दिखेगी, जब बिहार के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ प्रभावी रहेगा. पटना में तो दोपहर बाद 60 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं, जिससे दिन का तापमान जो अभी 37 डिग्री के पास है, वह गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव राहत लेकर आएगा. पटना का अधिकतम तापमान जहां 36-37 डिग्री तक पहुंच रहा था, वहीं अगले दो दिनों में यह गिरकर 28-32 डिग्री तक आ सकता है. बादलों और ठंडी हवाओं के कारण धूप की तीव्रता भी कम होगी.

इस बेमौसम बरसात ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है. कृषि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं आम के मंजरों और केले के बागानों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. साथ ही, आसमान में बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रहने की हिदायत दी गई है क्योंकि बिजली गिरना जानलेवा साबित हो सकता है।

आगे फिर बढ़ेगी गर्मी

भले ही अगले तीन दिन राहत भरे हों, लेकिन मौसम का दीर्घकालिक अनुमान डराने वाला है. इस बारिश के थमते ही मार्च के अंतिम सप्ताह में लू जैसे हालात बन सकते हैं.

मौसम विभाग का संकेत है कि इस बार गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. फिलहाल, कल से शुरू होने वाली यह ‘मानसूनी आहट’ लोगों को गर्मी से क्षणिक सुकून जरूर देगी.

Also Read: विजय सिन्हा ने तीन राजस्व अधिकारियों को किया सस्पेंड, बोले- काम में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel