[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के 6 जिलों में ओले गिरने और तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के 6 जिलों में ओले गिरने और तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

0
बिहार के 6 जिलों में ओले गिरने और तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के 6 जिलों में बर्फ गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आसमान में सक्रिय बादलों का एक शक्तिशाली सिस्टम बना हुआ है, जो पूरे राज्य में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश लाने वाला है. यह केवल एक दिन की बात नहीं है, बल्कि 9 अप्रैल तक बिहार के लोगों को कुदरत के इस बदले हुए मिजाज का सामना करना पड़ेगा.

6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

रविवार की शाम से ही गया और पटना समेत कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी थी, लेकिन सोमवार का दिन काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है. पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रहे बादलों के सिस्टम की वजह से भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बड़े आकार के ओले गिर सकते हैं. इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं. राज्य के बाकी 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

9 अप्रैल तक जारी रहेगा खराब मौसम

यह खराब मौसम एक-दो दिन का नहीं, बल्कि 9 अप्रैल तक जारी रहने वाला है. 7 अप्रैल को पूरे राज्य में येलो अलर्ट है, जबकि 8 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण बिहार के करीब 12 जिलों में ओला गिरने का खतरा और बढ़ जाएगा. 9 अप्रैल को भी ज्यादातर जिलों में आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है.

IMD के अनुसार बिहार के ऊपर एक सक्रिय बादल सिस्टम बना हुआ है, जो लगातार मौसम को अस्थिर बनाए हुए है. यही कारण है कि अचानक आंधी, बारिश और गरज-चमक जैसी स्थितियां बन रही हैं.

गर्मी से राहत, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी

इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिलेगी. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और बुधवार तक पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है. लेकिन दूसरी ओर तेज आंधी और ओला गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें. बिजली गिरने और तेज हवा से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Also Read: इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel