[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में 60KM की रफ्तार से आएगी आंधी, 12 जिलों में ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में 60KM की रफ्तार से आएगी आंधी, 12 जिलों में ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट

0
बिहार में 60KM की रफ्तार से आएगी आंधी, 12 जिलों में ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच अब बादलों ने डेरा डाल लिया है. IMD ने राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें अगले तीन से चार दिनों तक मौसम के विकराल रूप धारण करने की आशंका जताई गई है.

बिहार के आसमान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश आपका रास्ता रोक सकती हैं. मंगलवार सुबह से ही पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

बदलते मौसम ने दी राहत

रविवार शाम से ही बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, बांका और जमुई जैसे इलाकों में तेज हवाएं चलीं और बादल छाए रहे. कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी-तूफान भी देखने को मिला. इस बदलाव के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

IMD के अनुसार आज मंगलवार को पूरे बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

12 जिलों में ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट

8 अप्रैल को मौसम का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है. उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में ओला गिरने की संभावना है. इन 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 9 अप्रैल को भी अधिकांश जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

इन इलाकों में न केवल भारी बारिश होगी, बल्कि बड़े आकार के ओले गिरने की भी संभावना है. ठनका का खतरा इतना अधिक है कि प्रशासन ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सख्त हिदायत दी है.

क्यों बिगड़ रहा है मौसम?

अचानक आई इस तबाही भरी राहत के पीछे का वैज्ञानिक कारण ‘पश्चिमी विक्षोभ’ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं ने बिहार के वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता पैदा कर दी है.

Hfnntjeaaaabrhz
बिहार में 60km की रफ्तार से आएगी आंधी, 12 जिलों में ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट 3

चक्रवात के सक्रिय होने से नमी और गर्मी का जो मेल हुआ है, उसी का परिणाम यह आंधी-बारिश है. हालांकि इससे गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

Also Read: पटना में व्यवसायी पर अपराधियों ने की फायरिंग, होटल संचालक समेत दो घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel