[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार आज ‘जून जैसी’ लू से झुलसेगा बिहार, 48 घंटे बाद तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

आज ‘जून जैसी’ लू से झुलसेगा बिहार, 48 घंटे बाद तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

0
आज ‘जून जैसी’ लू से झुलसेगा बिहार, 48 घंटे बाद तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert: बिहार में कुदरत का अजीबोगरीब खेल शुरू हो गया है. मार्च का आधा महीना बीतते ही राज्य के लोगों को मई-जून जैसी तपिश का अहसास होने लगा है. आज और कल यानी अगले दो दिनों तक सूरज की तीखी किरणें पसीने छुड़ाने वाली हैं.

IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, पटना से लेकर गया और राजगीर तक पारा 37 डिग्री सेल्सियस के जादुई आंकड़े को छू सकता है. लेकिन असली ट्विस्ट अभी बाकी है, क्योंकि तपती धूप के ठीक बाद बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मार्च में ही ‘मई-जून’ जैसा हाल

अभी मार्च आधा भी नहीं बीता, लेकिन गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. पटना समेत दक्षिण और मध्य बिहार में तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. दोपहर में बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को अब मई-जून जैसी तपिश का एहसास होने लगा है.

मंगलवार को नालंदा के राजगीर में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा डेहरी, औरंगाबाद, गया, सासाराम और पटना जैसे जिलों में भी पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया. बक्सर और अरवल में भी तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. हालांकि रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे तापमान में थोड़ा संतुलन देखने को मिल रहा है.

दो दिन ‘नो रेन’, सिर्फ धूप और गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और धूप तीखी होगी. पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. इस दौरान तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है.

20 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

दो दिनों की गर्मी के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. 20 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनेगी. 21 मार्च को तो पूरे राज्य में तेज हवा, गरज-चमक और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल

मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर सेहत पर पड़ता है. दिन में तेज धूप और रात में ठंडक की वजह से सर्दी-खांसी, डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में डॉक्टरों ने धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है.

Also Read: कारोबारी रिपू कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel