[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज गिरेंगे ओले, चलेगी आंधी

बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज गिरेंगे ओले, चलेगी आंधी

0
बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज गिरेंगे ओले, चलेगी आंधी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert : बिहार में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में भारी उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है.

IMD के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार का मौसम अस्थिर हो गया है. इसके चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार के आसमान पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसने राज्य के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के 12 महत्वपूर्ण जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में बिजली गिरने के साथ ओला गिरने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

पटना समेत बाकी जिलों में येलो अलर्ट

राजधानी पटना के निवासियों के लिए खबर मिली-जुली है. गुरुवार को जहाँ पारा 35.2 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने पटना, गया, बेगूसराय और भागलपुर जैसे दक्षिणी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अर्थ है कि यहां भी मौसम अचानक बिगड़ सकता है और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

गर्मी से मिलेगी राहत

पिछले दो-तीन दिनों से बिहार के लोग समय से पहले आई भीषण गर्मी से परेशान थे. रोहतास का बिक्रमगंज 37.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि भभुआ और बक्सर में भी पारा 35 डिग्री के पार दर्ज किया गया.

अब सक्रिय हुए नए वेदर सिस्टम के कारण अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है.

IMD के अनुसार यह बदलाव 29 मार्च तक प्रभावी रहेगा. उत्तर बिहार के जिलों में ओला गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

Also Read: पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel