[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में मौसम का डबल अलर्ट, 12-13 मई को कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात खतरा

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट, 12-13 मई को कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात खतरा

0
बिहार में मौसम का डबल अलर्ट, 12-13 मई को कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात खतरा
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Weather Alert: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा चेतावनी के मुताबिक 12 मई और 13 मई को यहां के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. उत्तर बिहार, सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया है. कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण और मध्य बिहार के कुछ जिलों में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

12 मई को किन जिलों में क्या अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 मई को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात का खतरा है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम खराब रह सकता है और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, नवादा, लखीसराय और शेखपुरा में मौसम सामान्य रहेगा.

13 मई को और बढ़ेगा असर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट किया है. पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी यहां भी मौसम बिगड़ सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अभी का तात्कालिक अलर्ट कहां

मौसम विभाग ने फिलहाल भभुआ (कैमूर) और रोहतास जिले के कई प्रखंडों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 घंटे में इन इलाकों में गरज, वज्रपात, बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. भभुआ जिले के अधौरा, कुदरा, चांद, चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ, मोहनिया और रामपुर के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: सारण, सीतामढ़ी से अररिया तक, इन 13 जिलों के विधायकों को नहीं मिली सम्राट कैबिनेट में जगह

Previous article औरंगाबाद में दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल
Next article Banka, बाराहाट में पथ निर्माण मंत्री ई.कुमार शैलेन्द्र का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel