[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा दिए छात्र हो गया पास, स्पेशल टेबुलेटर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई…

बिहार विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा दिए छात्र हो गया पास, स्पेशल टेबुलेटर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई…

0
बिहार विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा दिए छात्र हो गया पास, स्पेशल टेबुलेटर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई…

Bihar University: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने हाजीपुर के एक कॉलेज के छात्र को बिना परीक्षा दिए पास कर अंकपत्र भी जारी कर दिया. मामला सामने आने के बाद स्पेशल टेबुलेटर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. परीक्षा विभाग से डिबार करते हुए भविष्य में कोई भी कार्य नहीं कराने को कहा गया है.

हाजीपुर कॉलेज का एक छात्र पार्ट थर्ड के जीएस पेपर में शामिल नहीं हुआ था. इसके बावजूद भी उसे उत्तीर्ण घोषित करते हुए अंक पत्र जारी कर दिया गया. सवाल यह है कि एक पेपर की परीक्षा में शामिल ही नहीं था तो अंक पत्र कैसे जारी हो गया.

परीक्षा में अनुपस्थित और अंक पत्र पर नंबर

हाजीपुर के छात्र ने मूल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया. जिसमें अंकपत्र की छाया प्रति लगाई. इसके बाद यह मामला संज्ञान में आया. जांच के क्रम में सामने आया कि छात्र एक पेपर की परीक्षा में अनुपस्थित था, लेकिन अंकपत्र पर उसे अंक विश्वविद्यालय द्वारा दे दिए गए थे.

ये भी पढ़ें: एनआईटी के छात्र ने तैयार किया ऐप, अब घर बैठे किसी भी डॉक्टर के पास लगा सकते हैं नंबर…

टेंपरिंग मामले में तत्काल प्रभाव से टेबुलेटर हटे

अंकपत्र की टेंपरिंग मामले में स्पेशल टेबुलेटर एसएनएस कॉलेज के प्रोफेसर घनश्याम ठाकुर को परीक्षा के कार्यों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. भविष्य में परीक्षा से जुड़ा कोई कार्य इनसे नहीं लिया जाएगा. वहीं, पार्ट थर्ड में नियुक्त कर्मचारी संदीप कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई. जिसके बाद उनको पार्ट थर्ड सेक्शन से हटाकर विश्वविद्यालय के काउंटर पर भेज दिया गया है.

वहीं कुलपति का कहना है कि टेबुलेशन रजिस्टर में हेराफेरी कर छात्र को पास किया गया था. मामला विश्वविद्यालय के संज्ञान में आने के बाद स्पेशल टेबुलेटर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Previous article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज देख शशांक तोड़ देगा शादी, दोनों परिवार में मचेगी खलबली
Next article ITR Filing के 30 दिन के अंदर वेरिफाई करना जरूरी, वर्ना भरना पड़ेगा जुर्माना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel