[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पूर्णिया जंक्शन से गुजरेगी राजधानी समेत लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें, इस वजह से चेंज हो रहा रूट, देखें लिस्ट

पूर्णिया जंक्शन से गुजरेगी राजधानी समेत लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें, इस वजह से चेंज हो रहा रूट, देखें लिस्ट

0
पूर्णिया जंक्शन से गुजरेगी राजधानी समेत लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें, इस वजह से चेंज हो रहा रूट, देखें लिस्ट
बिहार ट्रेन खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Train Route Update: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की करीब एक दर्जन ट्रेनें पूर्णिया जंक्शन से गुजरेंगी. पूर्णिया के यात्रियों को दिल्ली या कामाख्या की ट्रेन पकड़ने के लिए कटिहार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेलवे की यह सुविधा स्थायी नहीं है पर संतोष की बात है कि पूर्णिया जंक्शन पर राजधानी का ठहराव होगा. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आगामी 7 जून से पूर्णिया के रास्ते इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. इससे पूर्णिया और आस पास के यात्रियों का सफर कुछ दिनों के लिए सहज हो जाएगा.

कई ट्रेनों का रूट बदला

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दंडखोरा से सुनौली एवं मनिया से कुरैठा के बीच दोहरीकरण और निर्माण कार्य के कारण डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य 12 ट्रेनों के रुट में परिवर्तन किया गया है.

कटिहार, डंडखोरा, समसी सहित कई स्टेशनों पर तकनीकी कार्य भी इस दौरान किए जाने हैं. यही वजह है कि ये ट्रेनें अब कटिहार से पूर्णिया, अररिया और ठाकुरगंज होते हुए परिवर्तित रुट से गुजरेगी. दोहरीकरण कार्यावधि के दौरान पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर राजधानी का ठहराव होगा.

जानकारी के अनुसार इस नये रुट पर टेम्पररी चलने वाली ट्रेनों में 22411 नाहरलगुन-आनन्द विहार टर्मिनस अरुणाचल एक्सप्रेस, अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस, 15672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं.

स्टेशन पर यात्रियों और कर्मियों पर बढ़ेगा कामों का दबाव

नये रूट से चलने वाली लंबी दूरी कीइन ट्रेनों के परिचालन से पूर्णिया जंक्शन पर न केवल यात्रियों का दबाव बढ़ेगा बल्कि रेलकर्मियों का वर्क लोड भी बढ़ जाएगा. यह अलग बात है कि इससे यात्रियों को लाभ होगा जबकि इस स्टेशन से रेलवे की आय भी बढ़ेगी.

पूर्णिया जंक्शन पर रेल अधिकारियों को अब तक ऑफिसियल सूचना अब तक नहीं मिली है. स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने सिर्फ इतनी जानकारी दी कि ऐसी स्थिति में एक सप्ताह पहले विधिवत सूचना आ जाती है और उस हिसाब से काम भी किया जाता है.

रेल अधिकारियों ने भी माना कि इस रुट पर यदि एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा तो स्वाभाविक रुप से वर्क लोड भी बढ़ेगा. गौरतलब है कि कटिहार-जोगबनी के इस रेलखंड से फिलहाल कुल 17 जोड़ी यानी अप-डाउन 34 तथा दो जोड़ी यानी अप डाउन 4 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्णिया जंक्शन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव

15672 कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस
15078 कामाख्या एक्सप्रेस और
11031 अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस .
15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस
15651 लोहित एक्सप्रेस
15653 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस
11 जून को 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
15624 भगत की कोठी एक्सप्रेस
15654 गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस
22411 अरुणाचल एसी स्पेशल
12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

Previous article जांच में मिले अधूरे कागजात, एनएच 333-ए निर्माण कार्य में लगे वाहन जब्त
Next article मिथिलेश बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel