[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार मुंगेर समेत किऊल-झाझा रेलखंड का होगा कायाकल्प, 962 करोड़ से बनेगी 54 किमी तीसरी रेल लाइन

मुंगेर समेत किऊल-झाझा रेलखंड का होगा कायाकल्प, 962 करोड़ से बनेगी 54 किमी तीसरी रेल लाइन

0
मुंगेर समेत किऊल-झाझा रेलखंड का होगा कायाकल्प, 962 करोड़ से बनेगी 54 किमी तीसरी रेल लाइन
सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: किऊल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी गई है. इस परियोजना के तहत 54 किलोमीटर लंबे रेलखंड का विस्तार किया जाएगा, जिस पर लगभग 962 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

यह परियोजना भारतीय रेलवे के हाई ट्रैफिक डेंसिटी नेटवर्क (एचटीडीएन) का हिस्सा है. इसका उद्देश्य दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और परिचालन क्षमता को मजबूत करना है.

किऊल-झाझा रेलखंड का इतिहास

किऊल-झाझा रेलखंड दिल्ली और कोलकाता के बीच एक शॉर्टर मेन लाइन के रूप में उपयोग में रहा है. वर्तमान में इस रूट पर डबल लाइन होने के बावजूद ट्रेनों की बढ़ती संख्या के कारण भारी दबाव बना हुआ था, जिससे ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही थी.

तीसरी रेल लाइन बनने से ट्रेनों की गति और संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही मालगाड़ियों के परिचालन में भी सुधार आएगा. इससे इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और रेल सेवाएं समयबद्ध हो सकेंगी.

Image 428
सोर्स- अरुण भारती x हैंडल

सांसद अरुण भारती की क्या रही भूमिका

इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में स्थानीय सांसद अरुण भारती के प्रयासों को अहम माना जा रहा है. उन्होंने 4 फरवरी 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर झाझा-जमुई बेल्ट को हाई कैपेसिटी रेल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग रखी थी.

उन्होंने रेल मंत्रालय को 10 सूत्री प्रस्ताव सौंपा था, जिसमें बरियारपुर-मननपुर लाइन, झाझा–बटिया नई लाइन, सीतारामपुर-झाझा चौथी लाइन, नवादा-लक्ष्मीपुर परियोजना और किऊल-झाझा तीसरी लाइन जैसी योजनाएं शामिल थीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कनेक्टिविटी होगी बेहतर

यह रेल कॉरिडोर पटना और कोलकाता के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. साथ ही यह कोलकाता और हल्दिया बंदरगाह को रक्सौल और नेपाल सीमा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे माल ढुलाई और औद्योगिक लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी.

सांसद अरुण भारती ने इस स्वीकृति को क्षेत्र की जनता की जीत बताया है. उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्व में चिराग पासवान द्वारा देखे गए रेल कनेक्टिविटी के सपने को आगे बढ़ाने का कार्य है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

Previous article झारखंड राज्यसभा चुनाव: गठबंधन मिलकर उतारेगा दो प्रत्याशी, के. राजू बोले- भाजपा को हराना लक्ष्य
Next article क्वालीफायर-2 में बारिश बनी विलेन, तो कौन खेलेगा IPL 2026 का फाइनल? जानिए पूरा नियम
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel