[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार में कांवर यात्रा एप पर की गयी शिकायत एक घंटे में होगी दूर, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार में कांवर यात्रा एप पर की गयी शिकायत एक घंटे में होगी दूर, ऐसे करें डाउनलोड

0
बिहार में कांवर यात्रा एप पर की गयी शिकायत एक घंटे में होगी दूर, ऐसे करें डाउनलोड

पटना. पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘कांवर यात्रा मोबाइल एप’ को लांच किया है. इसमें पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों की ओर से कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिए दी गयी सुविधाओं की जानकारी दी गयी है.इसमें अधिकारियों का नाम नंबर और सुविधाओं का ब्योरा दिया गया है. मंत्री ने कहा कि कांवरियाें के लिए एप में यह सुविधा दी गयी है कि भागलपुर से देवघर के बीच में अगर श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत हो, तो वह तस्वीर के साथ शिकायत डाल सकते हैं.

शिकायतों को एक घंटे के भीतर दुरुस्त किया जायेगा

इस शिकायतों को एक घंटे के भीतर दुरुस्त किया जायेगा. एप में अलग से जीपीएस लोकेशन को भी जोड़ा गया है, ताकि विभाग भी डैस बोर्ड के माध्यम से मुख्यालय स्तर से भी शिकायतों का स्टेटस देखा जायेगा और ससमय शिकायत दूर नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से मुख्यालय स्तर पर फीडबैक लिया जायेगा.मौके पर प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

एप को ऐसे करें डाउनलोड

इस मोबाइल एप में कांवरिया सर्किट के अंतर्गत आनेवाले जिलों यथा बांका, मुंगेर, भागलपुर से सूचनाएं रहेगी. इस एप को गूगल प्ले स्टोर से कांवर यात्रा 2022 लिखकर डाउनलोड किया जा सकता है.

मंत्री करेंगे कांवरिया पथ का निरीक्षण

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद कांवरिया पथ का निरीक्षण करेंगे. मंत्री गुरुवार से श्रद्धालुओं से सुविधाओं का जायजा लेंगे,ताकि कोरोना के कारण दो साल बाद शुरू हुए कांवर यात्रा में किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होगी. निरीक्षण में मंत्री के साथ विभाग के अधिकारी भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांवरिया के लिए रास्ते में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

डॉक्टरों की दर्पण प्लस एप से होगी मॉनीटरिंग

पटना. गुरुवार से प्रारंभ हो रहे श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में मेडिकल कैंप स्थापित किया है. वहां पर डाॅक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मेले के कैंप में जिलों में तैनात डॉक्टरों की मॉनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दर्पण पल्स एप की मदद लेने का फैसला किया है.

कैंपों में एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग की पहल पर भागलपुर कांवरिया पथ पर 11, बांका में 24, जबकि मुंगेर कावरियां पथ पर 13 हेल्थ कैंप स्थापित किये गये हैं. इसके अलावा इन कैंपों में एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गयी है. किसी श्रद्धालु को विशेष परिस्थितियों में एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़े, तो एंबुलेंस मौके पर उपलब्ध रहेगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel