[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में जून में होगी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएम सम्राट ने दिया आदेश

बिहार में जून में होगी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएम सम्राट ने दिया आदेश

0
बिहार में जून में होगी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएम सम्राट ने दिया आदेश
स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Teacher News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. राज्य में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सीएम सम्राट ने कहा कि उन्होंने आदेश दिया है कि जून में शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया जाए. काफी समय से राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षक ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में यह राहत भरा आदेश शिक्षकों के लिए माना जा रहा है.

ऐसे होगी महिला और पुरुष शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, जून महीने में महिला शिक्षकों को उनके अपने पंचायत के पास वाले पंचायत में पोस्टिंग मिल जाएगी. साथ ही पुरुष शिक्षकों की पोस्टिंग बगल के ब्लॉक में कर दी जाए. पूरी व्यवस्था उनके घर के पास में रहे. ताकि वे आसानी से अपने घर से स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ायेंगे. इस तरह से सीएम सम्राट ने शिक्षकों को लेकर आदेश विभाग को दे दिया है.

SCERT ने जारी किया था आदेश

इससे पहले शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के हस्तक्षेप के बाद राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया था. परिषद के निदेशक की ओर से जारी लेटर के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न कारणों से ट्रनिंग से वंचित रह गए शिक्षकों को वर्ष 2026-27 में ट्रनिंग लेने का अवसर दिया जाएगा.

ट्रेनिंग में भाग नहीं ले सके शिक्षकों को मौका

जारी निर्देश में कहा गया कि SIR कार्य, विधानसभा चुनाव संबंधी दायित्वों और स्वास्थ्य कारणों से ट्रनिंग में भाग नहीं ले सके शिक्षकों को फिर ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा. साथ ही 1 जून से 20 जून 2026 तक ग्रीष्मावकाश अवधि में अगर कोई शिक्षक पहले से निर्धारित योजना के तहत मुख्यालय से बाहर रहता है और ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसके खिलाफ किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Also Read: विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें

Previous article स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम में साप्ताहिक बैठकी शुरू, बुजुर्गों के सम्मान और समाज सेवा का लिया गया संकल्प
Next article सहयोग शिविर में जा रहे अमौर के सांख्यिकी पदाधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अधिकारी के दोनों पैर टूटे, ड्राइवर का पैर कटा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel