[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में अब मेरिट पर मिलेगा शिक्षकों को ट्रांसफर, जानिए नई शिक्षा नीति में और क्या-क्या

बिहार में अब मेरिट पर मिलेगा शिक्षकों को ट्रांसफर, जानिए नई शिक्षा नीति में और क्या-क्या

0
बिहार में अब मेरिट पर मिलेगा शिक्षकों को ट्रांसफर, जानिए नई शिक्षा नीति में और क्या-क्या
बच्चों को पढ़ाते शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार जल्द ही नई शिक्षक ट्रांसफर नीति लागू कर सकती है. शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी का मसौदा तैयार कर लिया है और अब इसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है. माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद जुलाई महीने में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

शिक्षकों को मिलेगा 30 ऑप्शन

नई नीति के तहत शिक्षकों को अपने पसंदीदा स्कूलों में ट्रांसफर के लिए 30 ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा. विभाग का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को कम करना और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है. चयनित विकल्पों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी.

इस बार मेरिट को भी बनाया जाएगा आधार

पहली बार ऐसा होगा जब ट्रांसफर प्रक्रिया में मेरिट को भी अहम आधार बनाया गया है. अगर किसी स्कूल में निर्धारित संख्या से अधिक शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन करते हैं, तो मेरिट के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी. साथ ही वरिष्ठ शिक्षकों को भी विशेष प्राथमिकता मिलने की संभावना है.

इस आधार पर किया जाएगा आकलन

शिक्षा विभाग ने हाल ही में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की आवश्यकता का आकलन किया है. इसके तहत यह निर्धारित किया गया है कि किस स्कूल में किस विषय के कितने शिक्षकों की जरूरत है. इसी आधार पर ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा था?

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार चाहती है कि शिक्षक बिना किसी तनाव के काम करें और बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें. नई नीति में गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को घर के नजदीक पोस्टिंग देने का भी प्रावधान रखा गया है. शिक्षक बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं, यही हमारा लक्ष्य है.

Also Read: बिहार में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, पटना से दिल्ली तक चल रही छापेमारी

Previous article 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Next article मुंबई लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel