[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पाटलिपुत्र और छपरा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां से और कितने बजे खुलेगी यह ट्रेन…

पाटलिपुत्र और छपरा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां से और कितने बजे खुलेगी यह ट्रेन…

0
पाटलिपुत्र और छपरा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां से और कितने बजे खुलेगी यह ट्रेन…
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Special Train: सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. दानापुर डिविजन पटना, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर व सोनपुर से विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

इसके अलावा समस्तीपुर मंडल समस्तीपुर और दरभंगा, डीडीयू मंडल के भी तीन स्टेशनों से ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इसे लेकर पूमरे की ओर से संबंधित स्टेशनों को पत्र भेज सूचित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पटना में बिना रजिस्ट्रेशन के मिले 26 हजार फ्लैट, सर्वे के बाद अब जानिए क्या है कार्रवाई की तैयारी…

दोनों ट्रेनों का परिचालन 15 मिनट के अंतराल पर होगा

मुजफ्फरपुर से दो परीक्षा विशेष ट्रेन का परिचालन होगा. दोनों का परिचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा. मुजफ्फरपुर जंक्शन से पहली परीक्षा स्पेशल रविवार दोपहर सवा तीन बजे छपरा के लिए चलेगी. वहीं, दूसरा विशेष ट्रेन साढ़े तीन बजे खुलेगी. यह पाटलिपुत्र स्टेशन तक चलेगी. वहीं, रक्सौल में भी एक स्लीपर रैक का इंतजाम किया गया है, जिसका परिचालन डिमांड पर होगा.

ये भी पढ़ें: अब पटना में पार्किंग ढूढने के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, मल्टीलेवल ट्विन पार्किंग जल्द बनकर होगी तैयार…

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से परीक्षार्थियों को नहीं होगी परेशानी

मालूम हो कि रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा होनी है. मुजफ्फरपुर में दो दर्जन से अधिक केंद्र पर परीक्षा है. इसमें 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. विशेष ट्रेन के नहीं होने से परीक्षार्थी अपने रूट के मेल एक्सप्रेस को निशाना बनाते है. ऐसे में रिजर्वेशन बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना होता है. परीक्षार्थी जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं. स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आम यात्रियों को परेशानी नहीं होगी.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

Previous article Srivaru Holding लेके आया Prana 2.0 मात्र 2.55 लाख रुपये में,देखें इसमें क्या है खास
Next article IND vs BAN: टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा नेट्स पर बहा रहे हैं खूब पसीना, वीडियो वायरल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel