[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन 4 जिलों में सबसे कम हुआ पेंशन वेरिफिकेशन, रुक जाएगी पेंशन, मुफ्त में यहां हो रहा काम

बिहार के इन 4 जिलों में सबसे कम हुआ पेंशन वेरिफिकेशन, रुक जाएगी पेंशन, मुफ्त में यहां हो रहा काम

0
बिहार के इन 4 जिलों में सबसे कम हुआ पेंशन वेरिफिकेशन, रुक जाएगी पेंशन, मुफ्त में यहां हो रहा काम
सामाज‍िक सुरक्षा पेंशन के लिए जल्‍द कराएं प्रमाणीकरण (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने वाले 95 लाख 82 हजार पेंशनधारियों ने अब तक अपना लाइफ सर्टिफिकेशन करवा लिया है. समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने बताया कि राज्य के करीब 80 प्रतिशत लाभार्थियों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है. मंत्री ने बचे हुए सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा लें.

श्वेता गुप्ता ने कहा कि लाभार्थी अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर यह काम पूरी तरह मुफ्त में करवा सकते हैं, ताकि उनकी पेंशन की राशि बिना किसी रुकावट के लगातार उनके खाते में आती रहे. समाज कल्याण विभाग का पूरा प्रयास है कि सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और सही समय पर हकदार लोगों तक पहुंचे.

नए लोग भी कर सकते हैं आवेदन

पेंशन योजनाओं का लाभ सीधे और सही व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग प्रखंड और पंचायत स्तर पर इसकी कड़ी निगरानी कर रहा है. इसके साथ ही विभाग ने राज्य के उन सभी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों से तुरंत आवेदन करने को कहा है, जिन्हें अभी तक किसी भी योजना के तहत पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है.

मधुबनी जिला सबसे आगे

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लाइफ सर्टिफिकेशन कराने के मामले में मधुबनी जिला पूरे बिहार में सबसे आगे है. यहां सबसे ज्यादा 4 लाख 78 हजार लाभार्थियों ने अपना वेरिफिकेशन कराया है. इसके बाद पूर्वी चंपारण में 4 लाख 47 हजार, राजधानी पटना में 4 लाख 43 हजार और मुजफ्फरपुर में 4 लाख 24 हजार लोगों ने यह प्रक्रिया पूरी की है. इसी तरह समस्तीपुर जिले में 4 लाख 10 हजार और दरभंगा में 3 लाख 80 हजार पेंशनधारियों ने अपना लाइफ सर्टिफिकेशन पूरा करा लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन छोटे जिलों में हुई सबसे कम प्रोग्रेस

दूसरी तरफ, राज्य के कुछ छोटे जिलों में जीवन प्रमाणीकरण की रफ्तार काफी धीमी रही है. सबसे कम शेखपुरा जिले में सिर्फ 62 हजार लाभार्थियों ने ही अब तक अपना वेरिफिकेशन कराया है. इसके बाद शिवहर जिले में 67 हजार, अरवल में 76 हजार और लखीसराय जिले में 96 हजार लोगों ने ही लाइफ सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया है. विभाग इन जिलों में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

Previous article नवादा में मनिहारी दुकान में लगी भीषण आग, गरीब दलित परिवार की आजीविका राख में तब्दील
Next article नगर पंचायत क्षेत्र में जल मीनार बनी शोभा का वस्तु
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel