[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में राशन कार्ड पर आया अपडेट, 20 दिन बंद रहेंगे नए आवेदन, अब शुरू होगा स्मार्ट PDS सिस्टम

बिहार में राशन कार्ड पर आया अपडेट, 20 दिन बंद रहेंगे नए आवेदन, अब शुरू होगा स्मार्ट PDS सिस्टम

0
बिहार में राशन कार्ड पर आया अपडेट, 20 दिन बंद रहेंगे नए आवेदन, अब शुरू होगा स्मार्ट PDS सिस्टम
सांकेतिक फोटो

Smart PDS System, अनुराग प्रधान: बिहार के सभी पीडीएस दुकानों को स्मार्ट पीडीएस सिस्टम से जोड़ने का काम शुरू हो गया है. अब देशभर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया जायेगा. इसके तहत राशन कार्ड से जुड़ी कई पुरानी डिजिटल प्रणालियों और आवेदन सेवाओं को अपग्रेड किया जायेगा. इससे लोगों को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी सुविधा मिल सकेगा.

क्यों तत्काल आवेदन पर रोक

नयी व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया के तहत बिहार में इपीडीएस प्लेटफॉर्म, आरसी ऑनलाइन और आरसीएमएस ऑफलाइन जैसी सेवाओं को अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित किया गया है. विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने बताया कि 15 से 20 दिनों तक नये राशन के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद रहेगी.

सभी पेंडिंग काम को समाप्त कर नये पीडीएस एप्लीकेशन को लागू करना है. इसके लिए अभी तत्काल नये आवेदन पर रोक लगायी गयी है. नये एप्लीकेशन पर काम फास्ट होगा. उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देश पर राज्य में स्मार्ट-पीडीएस व्यवस्था लागू की जा रही है.

सरकार का कहना है कि यह कदम डेटा इंटीग्रेशन और एकीकृत राष्ट्रीय राशन प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए उठाया गया है. इससे भविष्य में लाभुकों को नये एप्लीकेशन के माध्यम से अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डुप्लीकेट लाभुक और अनियमितताओं पर लगेगी रोक

स्मार्ट-पीडीएस लागू होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह हाइटेक हो जायेगी. लाभुकों को राशन कार्ड प्रबंधन, आवेदन, संशोधन और वितरण से जुड़ी सेवाएं अधिक आसान और पारदर्शी तरीके से मिलेंगी. इसके साथ ही फर्जी राशन कार्ड, डुप्लीकेट लाभुक और अनियमितताओं पर भी प्रभावी रोक लगेगी.

नयी प्रणाली वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना को और मजबूत करेगी. इससे देश के किसी भी राज्य में रहने वाले लाभुक आसानी से राशन प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही आधार आधारित सत्यापन और रियल टाइम डेटा मॉनीटरिंग से वितरण प्रक्रिया अधिक भरोसेमंद बनेगी.

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने कहा है कि नयी व्यवस्था लागू होने के बाद करोड़ों लाभुकों को पहले से बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी. हालांकि अपग्रेड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाओं में दिक्कत आ सकती है, लेकिन यह बदलाव भविष्य की आधुनिक और पारदर्शी राशन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें: राजद का राष्ट्रीय सचिव नीट पास कराने के लिए लेता था 30-30 लाख, दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

Previous article जस्टिस काटजू ने TMC की महिला सांसदों को बताया ‘मैकबेथ की चुड़ैल’, महुआ मोईत्रा ने किया करारा पलटवार
Next article प्रभात खबर की खबर का असर: सीएम ने लिया संज्ञान, मेराल के संजयनगर में पहुंची राहत की बूंद
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel