[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इस जिले में बनेगा राजगीर से दोगुना बड़ा इंटरनेशनल ग्राउंड, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

बिहार के इस जिले में बनेगा राजगीर से दोगुना बड़ा इंटरनेशनल ग्राउंड, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

0
बिहार के इस जिले में बनेगा राजगीर से दोगुना बड़ा इंटरनेशनल ग्राउंड, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
स्टेडियम की AI तस्वीर

Bihar Second International Cricket Stadium: बिहार में राजगीर के बाद अब राज्य को दूसरा वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है. सोमवार को गयाजी के खिजरसराय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस भव्य प्रोजेक्ट की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि अतरी और खिजरसराय इलाके को खेल की दुनिया में चमकाने के लिए राज्य सरकार 40 एकड़ जमीन देगी, जहां राजगीर से भी बड़ा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया जाएगा.

राजगीर स्टेडियम से दोगुने से भी बड़ा होगा गयाजी का नया मैदान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल प्रेमियों को तोहफा देते हुए कहा कि इस नए टेक्नोलॉजी सेंटर के ठीक बगल में ही एक बेहतरीन चौड़ी सड़क और भव्य अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा.

राजगीर का स्टेडियम 18 एकड़ जमीन पर बना है, जिसमें 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है और वह बीसीसीआई (BCCI) के नियमों के मुताबिक बना है. गयाजी में बनने वाला यह नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पूरे 40 एकड़ भूमि पर बनने जा रहा है. यानी यह क्षेत्रफल के मामले में राजगीर स्टेडियम से दोगुने से भी ज्यादा बड़ा होगा.

राजगीर की आधुनिक तकनीक से भी ज्यादा भव्य बनेगा नया स्टेडियम

राजगीर का स्टेडियम अपनी आधुनिक वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के लिए जाना जाता है. वहां G+5 पवेलियन, खिलाड़ियों, कोचों और वीवीआईपी के लिए खास स्टैंड और शानदार मीडिया गैलरी बनी है. वहां मैच के लिए महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से 6 पिच और मोकामा की काली मिट्टी से 7 पिचें तैयार की गई हैं, साथ ही बारिश का पानी निकालने के लिए बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम भी है. गयाजी के नए स्टेडियम को इन सभी तकनीकों से भी आगे बढ़कर और ज्यादा भव्य रूप में विकसित किया जाएगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग आज देश के कोने-कोने में विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. अब हमारी सरकार राज्य में ऐसा मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है, जिससे देश-विदेश में रहने वाले बिहारी वापस लौटेंगे और अपने बिहार को सुंदर और समृद्ध बनाने में मदद करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खिजरसराय में 170 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का भी हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी के साथ मिलकर खिजरसराय में 170 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास किया. इस मौके पर सीएम ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीन दी थी.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कामों की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में साल 2022 में एमएसएमई इकाइयों की संख्या सिर्फ 6 लाख थी, जो अब बढ़कर 46 लाख से ज्यादा हो चुकी है. इन छोटे-बड़े उद्योगों के जरिए राज्य में करीब 1.87 करोड़ लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिला है.

इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का प्रभात खबर पर बड़ा खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई बड़े आरोप, CBI जांच की मांग की

Previous article नवादा में टोटो से 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Next article Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel