[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में स्कूल एफिलिएशन के नियम बदले, अब इन चीजों के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

बिहार में स्कूल एफिलिएशन के नियम बदले, अब इन चीजों के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

0
बिहार में स्कूल एफिलिएशन के नियम बदले, अब इन चीजों के बिना नहीं मिलेगी मान्यता
बिहार में इन शर्तों के बिना नहीं मिलेगी स्कूलों को मान्यता (AI जेनरेटेड)

Bihar School Rules Change 2026: बिहार में निजी और गैर-सरकारी स्कूलों के लिए मान्यता प्राप्त करना अब पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण होगा. राज्य सरकार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संबद्धता (संशोधन) नियमावली, 2026’ को लागू कर दिया है. 16 जून 2026 को जारी बिहार गजट की अधिसूचना के अनुसार अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूलों को संबद्धता के लिए खेल मैदान, भूमि, भवन और सुरक्षा से जुड़े कई अनिवार्य मानकों को पूरा करना होगा. नए नियम लागू होने के बाद बिना बुनियादी सुविधाओं के संचालित स्कूलों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है.

यह भी पढे़ं: अब बिहार में बनेगा सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म, घूमने का मजा होगा दोगुना

School Affiliation Rules Changes: क्यों बने इतने कड़े नियम?

Image 636
कम से कम 6000 वर्ग मीटर भूमि होना जरूरी, फोटो- ai जेनरेटेड

नई नियमावली के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए कम से कम 6000 वर्ग मीटर भूमि होना जरूरी होगा. इसमें न्यूनतम 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र खेल मैदान के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य किया गया है. साथ ही पूरे परिसर की चहारदीवारी भी होनी चाहिए. पटना नगर क्षेत्र के स्कूलों के लिए न्यूनतम 3200 वर्ग मीटर और अन्य शहरी क्षेत्रों के लिए 4000 वर्ग मीटर भूमि निर्धारित की गई है.

यदि शहरी क्षेत्र में खेल मैदान मुख्य परिसर से अलग है तो उसकी दूरी 200 मीटर से अधिक नहीं हो सकती. इसके अलावा छात्रों को मैदान तक पहुंचने के लिए किसी व्यस्त सड़क या हाईवे को पार नहीं करना चाहिए. विद्यालय की भूमि रजिस्ट्री वाली या कम से कम 30 वर्षों की वैध लीज पर होना भी अनिवार्य किया गया है.

यह भी पढे़ं: Bihar Sahyog Shivir: सरकार ने अचानक क्यों शुरू किया सहयोग शिविर? जानिए इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

क्लासरूम, लैब और लाइब्रेरी के लिए भी तय हुए मानक

Image 20 1
School affiliation rules changes 2026:सरकारी स्कूल में क्लासरूम, लैब और लाइब्रेरी, फोटो सोर्ट- ai जेनरेटेड

गजट के अनुसार विद्यालय भवन के न्यूनतम क्षेत्रफल और सुविधाओं को भी स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है. माध्यमिक विद्यालय के लिए कुल न्यूनतम 870 वर्ग मीटर क्षेत्र होना चाहिए.

इसके तहत 35-35 वर्ग मीटर के छह क्लासरूम, तीन विज्ञान प्रयोगशालाएं (भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान), 50 वर्ग मीटर का कंप्यूटर कक्ष और 50 वर्ग मीटर की लाइब्रेरी अनिवार्य होगी. उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए न्यूनतम 880 वर्ग मीटर तथा संयुक्त विद्यालय के लिए 1110 वर्ग मीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है.

यह भी पढे़ं: Sahyog Shivir Documents: सहयोग शिविर जाने से पहले ये 10 कागजात रखें साथ नहीं तो हो सकता है नुकसान

School Affiliation Fees: एफिलिएशन के लिए कितनी लगेगी फीस?

नए नियमों के तहत संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों को 15 हजार रुपये का निरीक्षण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. सभी मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों को शुरुआत में केवल पांच वर्षों के लिए अस्थायी संबद्धता मिलेगी. इसके बाद विभागीय समीक्षा के आधार पर नवीनीकरण किया जाएगा.

नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Image 21 1
नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, फोटो सोर्स- ai जेनरेटेड

यदि कोई स्कूल वित्तीय अनियमितता, फर्जी नामांकन, सामाजिक वैमनस्य फैलाने या अन्य नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उसे कारण बताओ नोटिस जारी करेगी. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूल की मान्यता निलंबित या समाप्त की जा सकती है. समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से बिना बुनियादी सुविधाओं के संचालित स्कूलों पर नियंत्रण लगेगा और छात्रों को सुरक्षित तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.

यह भी पढे़ं: समस्तीपुर: बीपीसीएल में अफसर है बहन और अब भाई बना लेफ्टिनेंट, युवाओं के लिए पेश की मिसाल

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Previous article LIVE झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवाणी और बैजनाथ राम जीते
Next article मधुबनी: गंगा संस्कृति के संवाहक बनेंगे गंगा मित्र, प्रशिक्षण के लिए रवाना
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel