[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अब बिहार में सभी स्कूल गाड़ियों का होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

अब बिहार में सभी स्कूल गाड़ियों का होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

0
अब बिहार में सभी स्कूल गाड़ियों का होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
AI फोटो

Bihar School Bus Registration: बिहार में अब निजी स्कूलों में चलने वाली छोटी और बड़ी सभी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा. परिवहन विभाग ने इसके लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है. जून महीने से सभी स्कूलों को अपनी बस, वैन और दूसरी स्कूली गाड़ियों का इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

सरकार का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. कई स्कूलों में ऐसी गाड़ियां चल रही हैं जिनकी हालत ठीक नहीं है और उनके जरूरी कागजात भी पूरे नहीं रहते. अब ऐसी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री करेंगे पोर्टल का उद्घाटन

परिवहन विभाग के मुताबिक इस पोर्टल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इसके बाद सभी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी होगी. इसमें बताया जाएगा कि स्कूलों को किस तरह अपनी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराना है. जो स्कूल इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उनकी गाड़ियां जांच के दौरान पकड़े जाने पर जब्त की जा सकती हैं.

पोर्टल पर रहेगा सभी गाड़ियों का रिकॉर्ड

नए पोर्टल पर स्कूलों में चलने वाली सभी गाड़ियों का पूरा डेटा मौजूद रहेगा. इसमें गाड़ी मालिक का नाम, ड्राइवर और कंडक्टर की जानकारी, गाड़ी किस स्कूल की है और किस रूट पर चल रही है, जैसी सभी जानकारी दर्ज होगी.

इसके साथ ही यह भी दर्ज रहेगा कि गाड़ी में रोज कितने बच्चे सफर करते हैं. आम लोग भी इस पोर्टल के जरिए स्कूली गाड़ियों से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ऑनलाइन होगी गाड़ियों के कागजात की जांच

स्कूलों को अपनी गाड़ियों की पूरी जानकारी ऑनलाइन देनी होगी. इसके बाद पोर्टल के जरिए फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, इंश्योरेंस, पैनिक बटन, जीपीएस और सीटिंग क्षमता जैसे सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी.

परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने कहा कि निजी स्कूलों की गाड़ियों का पूरा डेटाबेस तैयार करने के लिए यह पोर्टल बनाया गया है. उन्होंने साफ कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले स्कूलों और वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

Previous article सरकारी स्कूलों में वाद्य यंत्र बने शोपीस, संगीत शिक्षक नहीं होने से योजना पर उठने लगे सवाल
Next article 12 दिन कोमा में रहने के बाद 8 साल के आयुष की मौत, बीमार बच्चे को टीचर्स ने नहीं दी मदद, उल्टा खिड़की पर बिठाया
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel