[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार शराबबंदी पर आमने-सामने हुए NDA के नेता! जीतन राम मांझी के बयान पर जदयू के मंत्री का पलटवार

शराबबंदी पर आमने-सामने हुए NDA के नेता! जीतन राम मांझी के बयान पर जदयू के मंत्री का पलटवार

0
शराबबंदी पर आमने-सामने हुए NDA के नेता! जीतन राम मांझी के बयान पर जदयू के मंत्री का पलटवार
जितन राम मांझी के बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार (PC: सोशल मीडिया)

Bihar Government Minister on Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री और गया से लोकसभा सांसद जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया था. उनके बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और नालंदा विधानसभा से विधायक श्रवण कुमार ने पलटवार किया है. 

शराबबंदी पर जीतन राम मांझी के सवालों पर बोले श्रवण कुमार 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में कहा था कि शराबबंदी का लाभ शराब माफिया को हो रहा है और गरीब लोग जेल जा रहे हैं. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “सरकार लगातार ऐसे शराब और बालू माफियाओं को चिन्हित कर रही है. हमारे दोनों डिप्टी सीएम स्पष्ट कह चुके हैं कि माफिया टाइप लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. मांझी जी चाहे जितने सवाल उठा लें, आप जाकर डिप्टी सीएम का इंटरव्यू कर लीजिए, सब साफ हो जाएगा कि किन-किन माफियाओं पर कार्रवाई हुई है.”

आखिर जीतन राम मांझी ने क्या कहा ? 

जीतन राम मांझी ने खुलकर प्रशासन पर आरोप लगाया कि आज गरीब मजदूर, छोटे किसान और जरूरत के नाम पर थोड़ी शराब रखने वाले लोग जेल भेजे जा रहे हैं जबकि असली शराब तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी की तीसरी समीक्षा उन्हीं के कहने पर हुई थी जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया था “तस्कर को पकड़ो, मजदूर को नहीं”, लेकिन हकीकत में इसका उल्टा हो रहा है.

Also read: नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय! जदयू के मंत्री बोले-अब देरी करना ठीक नहीं होगा

महागठबंधन में बढ़ते विवाद पर क्या बोले श्रवण कुमार 

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद और कांग्रेस के बीच बढ़ते विवाद पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “यह उनका आंतरिक मामला है. आप खुद देख रहे हैं कि किस तरह वे एक-दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे हैं और एक-दूसरे को देखकर मुंह फुला लेते हैं.”

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel