[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान

बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान

0
बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान
रैपिड रेल

Bihar Rapid Rail: बिहार के चार जिलों बेगूसराय, राजगीर (नालंदा), गयाजी और मुजफ्फरपुर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत और तेज होने वाली है. इन जिलों को हाईस्पीड ट्रेन से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद पटना से इन जिलों की दूरी तय करने में घंटों के बदले मिनट ही लगेंगे. आने वाले दिनों में बिहार में रैपिड रेल का जाल बिछने वाला है.

पीएम मोदी की ओर से मिला परमिशन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ऐलान किया. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की बात कही गई है. इस प्रोजेक्ट से हर रोज ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के साथ अन्य सभी वर्ग के लोगों को फायदा हो सकेगा.

सीएम सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार में लगभग सभी रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है. ऐसे में मोदी सरकार में आने वाले कुछ सालों में रेल नेटवर्क और भी मजबूत होने वाला है. भारत सरकार की ओर से कहा गया कि यहां रैपिड रेल चलाई जायेंगी. इस तरह से चारों जिलों के लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी.

पटना से चारों जिलों की दूरी मिनटों में होगी तय

सीएम सम्राट चौधरी की ओर से यह भी बताया गया कि बिहार के चार जिलों को रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा. अभी पटना से गयाजी जाने में लगभग डेढ़ या फिर दो घंटे लग जाते हैं. रैपिड रेल की व्यवस्था होने से यह दूरी 40 मिनट में ही तय की जा सकेगी. इसके अलावा पटना से मुजफ्फरपुर के बीच अभी दो घंटे से भी ज्यादा समय ट्रेन से लग जाते हैं. इससे कम समय में लोग रोड से पहुंच जाते हैं. ऐसे में इसे भी रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा.

साथ ही नालंदा जिले के राजगीर को लेकर बताया कि यह एक टूरिस्ट हब के रूप में डेवलप हो रहा है. जबकि बेगूसराय जिला राज्य के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में से एक है. ऐसी स्थिति में इन दोनों जिलों को भी रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा. इस तरह से केंद्र की ओर से बिहार के लोगों के लिए यह खास तोहफा माना जा रहा है.

Also Read: पटना मेट्रो अपडेट: अब जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर बनेंगे स्टेशन, बेली रोड पर रूट डायवर्ट

Previous article सदर अस्पताल मधेपुरा में आज किन डॉक्टरों की है ड्यूटी? घर से निकलने से पहले देखें पूरी सूची
Next article जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में शिशु रोग विभाग में तैनात रहेंगे 4 विशेषज्ञ डॉक्टर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel