[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार 15 जून तक पूरे बिहार में छाएगा मॉनसून, आज भी तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

15 जून तक पूरे बिहार में छाएगा मॉनसून, आज भी तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

0
15 जून तक पूरे बिहार में छाएगा मॉनसून, आज भी तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है. गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से राहत मिली. इस बीच आज भी मौसम विभाग ने बिहार में डबल अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में आंधी-बारिश को लेकर येलो जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में हेवी रेन की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और मधेपुरा में बारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा बाकी के जिलों में भी मौसम बिगड़ा रहेगा. विभाग ने संभावना जताई है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज बारिश हो सकती है. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Image 405

बिहार में मॉनसून की एंट्री

बिहार में किशनगंज-अररिया के रास्ते बुधवार की देर रात मॉनसून बिहार में प्रवेश कर गया है. गुरुवार तक इसका फैलाव सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधेपुरा जिलों तक हो चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक परिस्थितियां अनुकूल होन के कारण 14 से 15 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून के छाने की संभावना बनी हुई है. इसके बाद बिहार में तेज और हल्की बारिश की शुरुआत हर क्षेत्र में होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई कि शुक्रवार को भी पटना सहित अधिकतर भागों में हल्की और तेज बारिश होगी, लेकिन शनिवार से दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी हो सकती है. अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतर भागों में तेज और हल्की बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है.

गुरुवार को कैसा रहा मौसम?

गुरुवार को मौसम की बात करें तो, सबसे अधिक तापमान छपरा में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को सबसे अधिक बारिश किशनगंज के तैयबपुर में 148 एमएम, सरायगंज भपटियाही में 106 एमएम, बलतारा में 70.4 एमएम, हसनपुर में 67.6 एमएम, आंदर में 67.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है.

अगले चार दिनों तक विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार की सुबह पटना सहित अन्य भागों में आई तेज आंधी एमपी और यूपी से होते हुए बिहार पहुंची. इस बदलाव का मॉनसून से कोई संबंध नहीं है. अचानक आई आंधी यूपी के रास्ते में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आई, जिसका असर दक्षिण बिहार में एक से दो दिन और उत्तर बिहार में चार दिनों तक रहने की संभावना है.

Also Read: बिहार के उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल, साइबर थाने में FIR, जांच में जुटी पुलिस

Previous article Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर में आज कई इलाकों की बिजली रहेगी बंद, देखें समय
Next article कैमूर में शादी से इंकार करने पर युवक की गला रेतकर हत्या, लड़की का भाई गिरफ्तार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel