[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में आज मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इन 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में आज मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इन 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

0
बिहार में आज मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इन 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी (AI फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच आज भी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इनमें से 10 जिलों में येलो अलर्ट और 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की जा रही है.

इन 24 जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है. जबकि जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है.

Image 558

इस वजह से महसूस हो रही ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग की माने तो, मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है. कुछ जिलों में मॉनसून जैसी स्थिति देखी भी जा रही लेकिन कुछ जिलों में अभी इसके पहुंचने में वक्त लग रहा है. धीरे-धीरे मॉनसून सभी जिलों में एक्टिव होगा. जिस भी जिले में बारिश नहीं हो रही है, वहां तेज धूप और नमी बढ़ने की वजह से उमस जैसी स्थिति बनी हुई है. साथ ही लोगों को सामान्य दिनों से भी ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की माने तो, अगले कुछ दिनों में राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना ज्यादा बन रही है. इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. जबकि दक्षिण और मध्य बिहार में तापमान चढ़ा हुआ ही रहेगा. इस तरह से अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

Also Read: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विधायक आईपी गुप्ता के पहुंचने पर किया बवाल

Previous article गढ़वा में विकास योजनाओं की समीक्षा: 1 जुलाई से लागू होगा नया कानून, डीसी ने दिए कई निर्देश
Next article बांका सदर अस्पताल में मरीजों का बढ़ा भरोसा: ओपीडी फुटफॉल में भारी उछाल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel