[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

0
बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार के अधिकतर जिलों में मॉनसून पहुंच चुका है. लेकिन इसके कमजोर होने की वजह से अब भी कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर नहीं देखा जा रहा है. खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

Image 178

5 जुलाई तक मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 5 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी लेकिन उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी ही पड़ेगी. पटना समेत इसके आस-पास के जिलों में तापमान 38 डिग्री या फिर इसके आस-पास ही दर्ज किया जाएगा. इस दौरान दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी ज्यादा परेशान कर सकती है.

कब से हो सकेगी अच्छी बारिश?

आईएमडी की माने तो, बिहार में पटना सहित सभी जिलों में 6 से 8 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस कारण तापमान में गिरावट होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, सभी जिलों में मॉनसून का फैलाव एक जुलाई को हो चुका है, लेकिन इसके कमजोर होने से अधिकांश जिलों में छिटपुट बारिश ही हो रही है. दक्षिण बिहार के लगभग जिलों में मॉनसून कमजोर है. कभी-कभी बारिश होने और कई जगहों पर बूंदाबांदी से उमस बढ़ी हुई है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अधिकांश भागों में मॉनसून की अच्छी बारिश लगातार होने में अभी 10 दिन और लगने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, तीन जुलाई तक पूरे बिहार में सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है. साथ ही 5 तारीख तक अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने की उम्मीद है. इस दौरान छिटपुट बारिश और वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी.

बिहार में क्यों कमजोर पड़ा म़नसून?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिलने और मॉनसूनी सिस्टम के कमजोर होने की वजह से कम बारिश हो रही है. इसके साथ ही राज्य में अभी कोई ट्रफ लाइन या फिर लो-प्रेशर सिस्टम भी एक्टिव नहीं है, जिसकी वजह से अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है. ऐसे में अब लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है.

Also Read: ककोलत पर पड़ रहा बढ़ती महंगाई का असर, बिहार के पर्यटक जा रहे झारखंड के पेट्रो जलप्रपात, वापसी में बढ़ रहे हादसे

Previous article सीएम सम्राट से रजौली के विधायक ने पटना में की मुलाकात, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा ; CM बनने की दी बधाई
Next article सहरसा मंडी में मक्का की बढ़ी आवक से टूटे दाम, चावल की मांग ने दिखाई तेजी, देखें आज का पूरा मंडी भाव
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel