5 जून को बिहार के 12 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, पटना और गया में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने 5 जुलाई के लिए बिहार का नया मौसम अपडेट जारी किया है. इस दिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश का अनुमान है. कई जिलों में उमस बनी रहेगी.

By Paritosh Shahi | July 4, 2026 3:58 PM

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की चाल को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया अपडेट जारी कर दिया है. इसके मुताबिक रविवार यानी 5 जुलाई को बिहार के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि लोगों को भारी बारिश से फिलहाल राहत रहेगी, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान राज्य के कुछ ही हिस्सों में छिटपुट या हल्की-फुल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी.

इन 12 जिलों में येलो अलर्ट

भले ही ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्से के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में बारिश और वज्रपात को लेकर सावधान रहने को कहा गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर अचानक बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की आशंका है. इसके साथ ही क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और एक या दो जगहों पर हल्की बारिश भी संभव है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना और गया में बढ़ेगा पारा, सताएगी पसीने वाली उमस

तापमान की बात करें तो बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में रहने वाले लोगों को गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा झेलना होगा. पटना, गया, बक्सर और भोजपुर जैसे जिलों में दिन का पारा 36 डिग्री से बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इससे लोगों को चिपचिपी उमस परेशान करेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का शेड्यूल जारी, 3687 पदों के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

नितिन नवीन की विरासत कौन संभालेगा? पटना की बांकीपुर सीट के लिए तीन नाम रेस में आगे