[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार पुलिस में दारोगा के 10,468 पदों पर होगी बहाली, गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी

बिहार पुलिस में दारोगा के 10,468 पदों पर होगी बहाली, गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी

0
बिहार पुलिस में दारोगा के 10,468 पदों पर होगी बहाली, गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police Vacancy: (मिथिलेश कुमार) बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष के कुल 10,468 पदों पर सीधी बहाली होगी. साथ ही 10,469 पद प्रमोशन से भरे जायेंगे. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कुल 20,937 पदों पर सीधी बहाली होनी थी.

लेकिन, पुलिस अवर निरीक्षक की कुल वैकेंसी का 50 प्रतिशत प्रमोशन के माध्यम से सहायक अवर निरीक्षकों की ओर से भरे जाने का बिहार पुलिस मैन्यूअल में प्रावधान है. इस प्रावधान के अनुसार, सीधी नियुक्ति के पुलिस अवर निरीक्षक और समकक्ष 20,937 पदों में से 50 फीसदी को प्रमोशन से भरने का निर्णय लिया गया है. सभी पद वेतन स्तर-6 के हैं. गृह विभाग के अवर सचिव इंदुभूषण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आवश्यकता के अनुसार 48,447 पदों का हुआ सृजन

राज्य सरकार ने पहले बढ़ती जनसंख्या और आवश्यकता के आधार पर बिहार पुलिस में कुल 48,447 नये पद सृजित किए थे. इनमें 20,937 पद पुलिस अवर निरीक्षक और समकक्ष, 22,010 पद सिपाही एवं समकक्ष और 5,500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के शामिल हैं. दारोगा एवं समकक्ष के यही 20,937 पद अब आधे-आधे हिस्से में सीधी बहाली और प्रमोशन कोटे में बांटे गए हैं.

दूसरे फेज में सृजित 19,288 पद इस व्यवस्था से रहेंगे अलग

गृह विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ईआरएसएस परियोजना के दूसरे फेज के तहत सृजित 19,288 पद इस व्यवस्था में शामिल नहीं होंगे. इसमें पुलिस निरीक्षक के 259, पुलिस अवर निरीक्षक के 1829, सहायक अवर निरीक्षक के 1218, चालक हवलदार के 694, चालक सिपाही 2353, हवलदार के 2943 और सिपाही के 9992 पद इस व्यवस्था से अलग रहेंगे.

Also Read: JDU विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी पर रोक से इनकार, वायरल वीडियो मामले में हुई सुनवाई

Previous article Siwan News : जनगणना प्रगणक से मारपीट, FIR की अनुशंसा
Next article अररिया के फारबिसगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel