[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

0
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam 2026:
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 एवं 02/2026 के अंतर्गत सिपाही (सामान्य), बिहार पुलिस दूरसंचार तथा सिपाही चालक पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को वैशाली जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

Image 1152
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम 4

फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

जिला प्रशासन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग की जाएगी. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.


सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल, जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा और सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी. प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

Image 1153
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम 5

इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट
Next article सुपौल के राघोपुर में न्याय की मांग को लेकर बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel