[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार पंचायत चुनाव : पहले चरण में हुआ 858 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

बिहार पंचायत चुनाव : पहले चरण में हुआ 858 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

0
बिहार पंचायत चुनाव : पहले चरण में हुआ 858 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

पटना. पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल 4646 पदों में से 858 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया. इस चरण में राज्य के कुल 10 जिलों के 12 प्रखंड अंतर्गत कुल 2119 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था. इस चरण में 72 पदों पर किसी भी उम्मीवार ने नामांकन नहीं किया.

वहीं , कुल 15078 उम्मीवार मैदान में थे, जिनमें 7191 पुरुष उम्मीवार तथा 7887 महिला उम्मीवार थे. इस चरण में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला पर्षद सदस्य, ग्राम कचहरी पंच और सरपंच के पद शामिल थे.

प्रत्येक मतगणना केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. आयोग द्वारा मतगणना की प्रत्येक गतिविधि की निगरानी लगातार की जा रही है. आयोग ने इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर 18003457243 जारी किया है.

दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में मतदान 29 को: वहीं, पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में राज्य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में 29 सितंबर को सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा.

इनमें 692 पंचायतों के 9686 मतदान केंद्रों पर कुल 21131 पदों का निर्वाचन होगा. कुल 21131 पदों में से 3402 पदों पर उम्मीवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो रहा है. कुल पदों में से 319 पदों पर किसी भी उम्मीवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है.

कुल 21131 पदों के विरुद्ध 71467 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 34177 पुरुष उम्मीवार और 37290 महिला उम्मीवार हैं. कुल 71467 उम्मीवारों में से सर्वाधिक 40903 उम्मीवार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं.

वहीं, पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 सितंबर से 35 जिलों के 50 प्रखंडों में नामांकन हो रहा है. नाम वापसी 27 सितंबर तक निर्धारित है. वहीं, चौथे चरण में 24 सितंबर से राज्य के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में नामांकन प्रक्रिया शुरू है. 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की प्राप्ति की तिथि निर्धारित है.

Posted by Ashish Jha

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel