[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलाव, प्रपत्र-1 की नई तारीख जारी, 5 जून को फाइनल लिस्ट

बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलाव, प्रपत्र-1 की नई तारीख जारी, 5 जून को फाइनल लिस्ट

0
बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलाव, प्रपत्र-1 की नई तारीख जारी, 5 जून को फाइनल लिस्ट
बिहार पंचायत चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बेहद अहम माने जाने वाले प्रपत्र-1 के सैंपल प्रकाशन की तारीख बदल दी गई है. पहले यह दस्तावेज 27 अप्रैल 2026 को जारी होना था, लेकिन किसी कारण से इसे 4 मई 2026 को प्रकाशित किया जाएगा. इसके साथ आयोग ने आरक्षण निर्धारण से जुड़ी नई संशोधित समय-सारणी भी जारी कर दी है.

क्यों जरूरी है प्रपत्र-1

प्रपत्र-1 पंचायत चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है. इसमें वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर राजस्व ग्रामवार आबादी का पूरा ब्योरा रहता है. इसी आंकड़े के आधार पर ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण तय किया जाता है. यानी किस पंचायत, वार्ड या सीट को महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग या सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा, यह पूरी तरह इसी प्रपत्र पर निर्भर करेगा. यही वजह है कि पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के लिए यह दस्तावेज महत्वपूर्ण है.

राज्य निर्वाचन आयोग की नई समय-सारणी के अनुसार 4 मई 2026 को प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित होगा. 4 मई से 18 मई तक दावा और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी. 4 मई से 22 मई तक प्राप्त आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा. 11 मई से 29 मई तक अपील मामलों की सुनवाई होगी. इसके बाद 5 जून 2026 को प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और 9 जून 2026 को जिला गजट में अंतिम आंकड़े प्रकाशित होंगे.

आयोग ने साफ किया है कि केवल जनसंख्या संबंधी तथ्यों के आधार पर ही दावा या आपत्ति स्वीकार की जाएगी. अन्य किसी तरह की आपत्तियों पर विचार नहीं होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रपत्र ब्लॉक ऑफिस में रहेंगे उपलब्ध

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने यह भी तय किया है कि ग्राम पंचायत और पंचायत समिति सदस्य पद से जुड़े प्रपत्र संबंधित ग्राम पंचायत और प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे. जिला परिषद सदस्य पद से जुड़े दस्तावेज प्रखंड, अनुमंडल और जिला पदाधिकारी कार्यालय में देखे जा सकेंगे. साथ ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा.

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि डाटा प्रविष्टि, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया तय समय-सीमा में गंभीरता से पूरी की जाए.

तारीख बदलने के बाद भी संभावित उम्मीदवारों की नजर अब 4 मई पर टिकी हुई है, क्योंकि इसी दिन यह साफ होगा कि किस पंचायत या वार्ड की सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी. जिले से लेकर पंचायत स्तर तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कई दावेदार अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. माना जा रहा है कि वर्ष 2026 के अंत तक पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं. ऐसे में अंतिम आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय

Previous article पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर का शेड्यूल बदला, चार को जारी होगा प्रपत्र-एक
Next article 81 हजार से अधिक पेंशनधारियों पर संकट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel