बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी दावा-आपत्ति की तारीख, इन दिन आएगा फाइनल गजट

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं. इस बीच दावा-आपत्ति की तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है. इस बार का पंचायत चुनाव इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार सभी पदों पर ईवीएम से वोटिंग होगी.

By Preeti Dayal | June 12, 2026 11:02 AM

Bihar Panchayat Chunav: बिहार में इस साल के अंत तक पंचायत चुनाव हो सकते हैं. इसे लेकर तैयारियां भी तेज हो गईं हैं. राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक तौर पर भी काम में तेजी लाई गई है. इस बीच चुनाव को लेकर अपडेट है कि दावा-आपत्ति की तारीख बढ़ा दी गई है और इसे 15 जून कर दिया गया है.

इस वजह से लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव को लेकर फिलहाल आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है. इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने दावा-आपत्ति की तारीख को बढ़ा दिया है. ऐसी स्थिति में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि 15 जून तक आधिकारिक तौर पर आपत्तियां और आवेदन दे सकते हैं.

इस दिन आ सकता है फाइनल गजट

बताया यह भी जा रहा है कि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मिले दावा-आपत्तियों का समय से निपटारा कर लिया जाएगा. इसके बाद 21 जून 2026 को चुनाव को लेकर फाइनल गजट आ सकता है. एक बार फाइनल गजट आने के बाद चुनाव की तारीखों के ऐलान का रास्ता भी लगभग साफ हो जाएगा. इस तरह से तमाम प्रक्रियाएं पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है.

इस बार पंचायत चुनाव खास होने की वजह

इस बार के पंचायत चुनाव को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार सभी पदों पर ईवीएम के जरिए वोटिंग की जाएगी. मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और केरल के बाद बिहार पांचवां ऐसा राज्य होगा, जहां ईवीएम के जरिए सभी पदों पर वोटिंग होगी. पंचायत चुनाव में 6 पदों (पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य और जिला परिषद) पर वोट डाले जायेंगे, ऐसी स्थिति में ज्यादा ईवीएम की जरुरत होगी. इसे देखते हुए आयोग ईवीएम की आपूर्ति का इंतजार कर रहा है.

Also Read: बिहार के इन 3 पुलों पर 15 जून की आधी रात से नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए प्रशासन ने क्यों लिया फैसला