[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अगर आपने भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लिया है लोन, तो जल्द कर लें ये काम… नहीं तो दर्ज होगा मामला

अगर आपने भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लिया है लोन, तो जल्द कर लें ये काम… नहीं तो दर्ज होगा मामला

0
अगर आपने भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लिया है लोन, तो जल्द कर लें ये काम… नहीं तो दर्ज होगा मामला
अगर आपने भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लिया है लोन, तो जल्द कर लें ये काम... नहीं तो दर्ज होगा मामला

Bihar News: बिहार सरकार राज्य के छात्रों के लिए एक बेहद शानदार स्कीम लेकर आई है. इस स्कीम के तहत छात्रों को चार लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है. बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सरकार की यह स्कीम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम से जाना जाता है जो बिहारी छात्रों के लिए वरदान से कम नहीं है. लेकिन अब यह योजना बच्चों के गले की फांस भी बनने के कगार पर है. क्योंकि विभाग इस योजना का लाभ लेकर पढ़ाई करने वाले छात्रों का पढ़ाई समाप्त होते ही ऋण चुकाने का एग्रीमेंट कर चुका है.

जो भी छात्र लोन की राशि का किस्त पढ़ाई समाप्त होते ही नहीं जमा कर रहे हैं. ऐसे छात्रों पर विभाग मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगा. इसके लिए विभाग ने ऋण की ईएमआई नहीं जमा करने वाले छात्रों की लिस्ट भी तैयार करनी शुरु कर दी है. फिल्हाल विभाग के द्वारा वैसे ही छात्रों को राहत दी जाएगी जिन छात्रों का कोर्स 30 जून 2024 तक समाप्त नहीं हुई है.

30 जून तक जमा कर दें शपथ पत्र

बेगूसराय वित्त विभाग का कहना है कि बिहार और उड़ीसा पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट 1914 के तहत 30 जून 2024 के बाद बिहार के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से पढ़ाई पुरी कर चुके वैसे छात्र जो लोन की राशि नहीं जमा कर रहे हैं . ऐसे हजारों छात्रों पर वित्त विभाग सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी में जुटा है. इसको लेकर विभाग ने 30 जून तक का समय दिया है.

अगर आप भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी हैं और पढ़ाई के लिए आप जितना राशि लोन के रुप में विभाग से सहायता के तौर पर प्राप्त किए हैं तो तुरंत आप अपने नजदीकी डीआरसीसी जाकर शपथ पत्र 30 जून जमा कर दें तो आपके ऊपर मामला दर्ज नहीं होगा. अगर आप अपना ऋण राशि इंट्रेस्ट सहित ईएमआई के रुप में जमा कर दिए हैं , या कर रहे हैं तो निश्चिंत रहें .

ऐसे बनाए शपथ पत्र

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का वित्त विभाग देख रहे अजय कुमार ने बताया जिन छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शपथ पत्र लेना है, उन्हें https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर लॉग इन करने के बाद अपना शपथ पत्र का मेटर देखकर 100 रूपए के स्टॉप पेपर पर प्रिंट करवाकर 30 जून से पहले डीआरसीसी के वित्त विभाग में जमा करना होगा. आगे आप टोल फ्री नंबर – 18003456444 पर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं.

Previous article दूध बेचकर अच्छी कमाई कर रहे बड़कागांव के किसान
Next article UGC: यूजीसी ने पाठ्यक्रम में किए ये बड़े बदलाव, देखें कहा होगा लागू
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel