[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार छपरा में अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, बालू माफियाओं ने तोड़ी सरकारी गाड़ियां

छपरा में अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, बालू माफियाओं ने तोड़ी सरकारी गाड़ियां

0
छपरा में अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, बालू माफियाओं ने तोड़ी सरकारी गाड़ियां
छपरा में बालू माफियाओं ने खनन टीम व पुलिस पर किया मला

Bihar News: बिहार के सारण जिले के छपरा में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि करीब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने सरकारी गाड़ी को घेर लिया और उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया.

ट्रैक्टर पकड़ने के बाद भड़के बालू माफिया

सदर एसडीओ नितेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा था. टीम जब ट्रैक्टर को जब्त कर लेकर जा रही थी. जब सरकारी गाड़ी जगदम कॉलेज ढाला के पास क्रॉसिंग पर रुकी, तभी हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से खनन विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर दिया. गाड़ी के शीशे और बॉडी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. अचानक हुए हमले से पुलिस और खनन विभाग की टीम कुछ देर के लिए संभल नहीं सकी. जान बचाने के लिए टीम के सदस्य गाड़ी के अंदर ही शीशे बंद कर बैठे रहे. हमलावरों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर लगातार प्रहार किया, जिससे स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पुलिस के हाथ लगा संदिग्ध का मोबाइल

प्रशासन ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में जांच शुरू कर दी गई है. घटना स्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल से मिलने वाली जानकारी के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

डीआईजी बोले – दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

सारण के डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों ने खनन विभाग की टीम पर हमला किया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने बताया कि उस समय मौके पर पुलिस बल की संख्या कम थी, लेकिन नजदीकी थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंचते ही हमलावर भाग निकले.

डीआईजी ने साफ कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read: पटना में अंचल और DCLR ऑफिस का निरीक्षण करेंगे 26 अफसर, ये भी दिया गया आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel