रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सासाराम में दो दिवसीय बालक बालिका बैडमिंटन चैम्पियनशिप का उद्धघाटन किया. उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी धमेंद्र कुमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन को अनुशासित एवं स्वस्थ रखने में मददगार होता है तथा इससे बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को बल मिलता है. मल्टीपरपस हॉल सासाराम में इस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था. आइये देखते हैं वीडियो..
