[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार इश्क में पागल आशिक चढ़ा 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर, गर्लफ्रेंड को बुलाने की जिद

इश्क में पागल आशिक चढ़ा 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर, गर्लफ्रेंड को बुलाने की जिद

0
इश्क में पागल आशिक चढ़ा 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर, गर्लफ्रेंड को बुलाने की जिद
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास बुधवार की दोपहर किसी फिल्मी सीन जैसी रही, जहां एक सिरफिरा आशिक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा. रेलवे कॉलोनी परिसर में अचानक मची इस अफरा-तफरी ने न केवल पुलिस प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए, बल्कि आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया.

युवक की बस एक ही रट थी—”मेरी गर्लफ्रेंड को यहां बुलाओ, वरना मैं नीचे नहीं उतरूंगा.” करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए नीचे हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति बेहद संवेदनशील बन गई.

देवरिया का अनीश और उसका ‘टावर वाला प्यार’

टावर पर चढ़े इस युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अनीश कुमार के रूप में हुई है.

वहां से वह चिल्ला-चिल्लाकर अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा. उसका कहना था कि उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह अपनी जान दे देगा, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए.

पुलिस की मिन्नतें और नीचे बिछा ‘सुरक्षा का जाल’

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए अनीश को समझाने की कोशिश की और उसे सुरक्षित नीचे आने का भरोसा दिलाया.

प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि युवक कहीं आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठा ले. नीचे फायर ब्रिगेड की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी. हर कोई बस यही दुआ कर रहा था कि यह ‘इश्क का भूत’ किसी अनहोनी में न बदल जाए.

इश्क के जुनून में खिलवाड़ होती खुद की जिंदगी

अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है, जिसके बाद उस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन उसे नीचे उतारने की कोशिशों में जुटा है. रेल यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए यह दोपहर किसी डरावने सपने से कम नहीं थी, जहां मोबाइल टावर नेटवर्क देने के बजाय ‘मौत का मंच’ बन गया था.

Also Read: बिहार शरीफ में भगदड़ मामले में 20 लोगों पर FIR, 4 पुजारी गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel