[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार गोपालगंज में शुरू हुआ ऑटोमेटिक गुड़ प्लांट, किसानों के लिए खुला कमाई का नया रास्ता

गोपालगंज में शुरू हुआ ऑटोमेटिक गुड़ प्लांट, किसानों के लिए खुला कमाई का नया रास्ता

0
गोपालगंज में शुरू हुआ ऑटोमेटिक गुड़ प्लांट, किसानों के लिए खुला कमाई का नया रास्ता
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड स्थित खालगांव में सूबे का पहला अत्याधुनिक ऑटोमेटिक गुड़ निर्माण प्लांट (हर्षवर्धन इंडस्ट्रीज) शुरू हो गया है.

रविवार को गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने फीता काटकर इस हाई-टेक यूनिट का उद्घाटन किया. कभी चीनी मिलों के बंद होने से मायूस हो चुके इस इलाके के किसानों के लिए यह प्लांट किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है.

15 करोड़ की लागत से बना आधुनिक गुड़ प्लांट

बिहार सरकार के गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ जमीन पर इस ऑटोमेटिक प्लांट का निर्माण किया गया है. आधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट में प्रतिदिन लगभग 100 टन गन्ने की पेराई की जाएगी, जिससे करीब 13 टन से अधिक गुड़ का उत्पादन संभव होगा. यह प्लांट राज्य में गुड़ उद्योग को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

गोपालगंज और आसपास के इलाके में कई चीनी मिलें बंद होने के कारण पिछले दो दशकों में गन्ना खेती का उत्पादन काफी घट गया था. ऐसे में इस ऑटोमेटिक गुड़ प्लांट के शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल है. स्थानीय किसानों का मानना है कि यदि गन्ने की खरीद सुनिश्चित हुई तो वे फिर से बड़े पैमाने पर गन्ना खेती की ओर लौट सकते हैं.

सरकार की योजनाओं से किसानों को जोड़ने की पहल

उद्घाटन समारोह के दौरान अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने किसानों को गन्ना खेती के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है और किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर दी जाए.

गोपालगंज में शुरू हुआ यह ऑटोमेटिक गुड़ प्लांट न केवल स्थानीय किसानों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, बल्कि बिहार में पारंपरिक गुड़ उद्योग को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में 542 करोड़ की लागत से बनेगा इन दो म्यूजियम को जोड़ने वाला टनल, मिलेंगी नई-नई सुविधाएं भी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel