[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar News: बिहार से ओडिशा होगा सीधा कनेक्ट, इन 16 शहरों से झारखंड के रास्ते चलेंगी बसें

Bihar News: बिहार से ओडिशा होगा सीधा कनेक्ट, इन 16 शहरों से झारखंड के रास्ते चलेंगी बसें

0
Bihar News: बिहार से ओडिशा होगा सीधा कनेक्ट, इन 16 शहरों से झारखंड के रास्ते चलेंगी बसें
Odisha will be directly connected to Bihar

Bihar News: बिहार और ओडिशा के बीच सीधा बस संपर्क स्थापित होने जा रहा है. झारखंड के रास्ते होने वाले इस बस सेवा को लेकर परिवहन विभाग ने अधिकारिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

इस योजना के तहत बिहार के 16 से अधिक प्रमुख शहरों को ओडिशा के अलग–अलग गंतव्यों से जोड़ा जाएगा. इससे न सिर्फ दोनों राज्यों के बीच आना-जाना आसान होगा, बल्कि झारखंड के कई जिलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

झारखंड बना सेतु, तीन राज्यों को जोड़ने वाली व्यवस्था

नई बस सेवा झारखंड को ट्रांजिट स्टेट के रूप में इस्तेमाल करेगी. ज्यादातर बसें जमशेदपुर और रांची के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगी. इससे बिहार, झारखंड और ओडिशा के बीच यात्रा का समय घटेगा और यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. व्यापार, शिक्षा, इलाज और पर्यटन के लिहाज से यह व्यवस्था काफी अहम मानी जा रही है.

बिहार से बसों के चलने का रूट चार्ट

पटना से भुवनेश्वर, बालासोर और रायरंगपुर के लिए सीधी बसें चलाई जाएंगी, जो रांची और टाटा के रास्ते आएंगी. राउरकेला से भी खूंटी और रांची होते हुए पटना के लिए बस सेवा मिलेगी. गया से पूरी, भुवनेश्वर, संबलपुर और बारीपदा से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा क्योंझर और सुंदरगढ़ से हजारीबाग के रास्ते गया तक सीधा सफर संभव होगा. दरभंगा के लिए रायरंगपुर और राउरकेला से टाटा-रांची होते हुए बसें चलेंगी. भागलपुर को राउरकेला से दुमका के रास्ते जोड़ा जाएगा, जिससे संताल परगना क्षेत्र को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

बिहारशरीफ, सासाराम, मुजफ्फरपुर, आरा, सीवान, पूर्णिया, हाजीपुर, बक्सर, सुल्तानगंज, नवादा और औरंगाबाद जैसे शहरों के लिए भी ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से बसें उपलब्ध रहेंगी. झारसुगुड़ा से हाजीपुर, पटना, सीवान और पूर्णिया के लिए सेवा प्रस्तावित है. राउरकेला से बक्सर, आरा, मुजफ्फरपुर और सीवान को सीधी बस कनेक्टिविटी दी जाएगी.

दिल्ली, यूपी और छत्तीसगढ़ के लिए भी तैयारी

परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि बिहार के 14 शहरों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भी जल्द बस सेवा शुरू होगी. खास बात यह है कि पहले बसें सिर्फ आनंद विहार टर्मिनल तक जाती थीं, लेकिन अब अलग-अलग जिलों से सीधे दिल्ली के भीतर तक परिचालन की योजना है.

इस नई व्यवस्था से ट्रेनों की भीड़ से राहत मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी. छात्रों, मजदूरों, मरीजों और पर्यटकों को एक ही माध्यम से तीन राज्यों में सुगम यात्रा का अवसर मिलेगा. सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

Also Read: पटना को जाम से मिलेगी राहत, दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर जून 2027 तक होगा तैयार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel