[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होगा खर्च, बिहार सरकार लेगी 50 हजार करोड़ ऋण, वित्त विभाग ने तैयार किया खाका…

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होगा खर्च, बिहार सरकार लेगी 50 हजार करोड़ ऋण, वित्त विभाग ने तैयार किया खाका…

0
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होगा खर्च, बिहार सरकार लेगी 50 हजार करोड़ ऋण, वित्त विभाग ने तैयार किया खाका…
CM Nitish Cabinet Meeting

Bihar News: बिहार सरकार, विकास को गति देने के लिए राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसके लिए सरकार ने ऋण भी लेने की योजना बनाई है. वर्ष 2024-25 में सरकार विकास के कार्यों के लिए करीब 50 हजार करोड़ ऋण ले सकती है. वित्त विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है.

बता दें कि ऋण अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से लिया जाएगा. कैपिटल इनवेस्टमेंट के रूप में खर्च होने वाली राशि से एक तरफ जहां विकास में इससे तेजी आएगी और वहीं रोजगार का भी सृजन होगा. बड़ी राशि ओपन मार्केट से भी ली जाएगी राज्य सरकार यह ऋण सरकारी वित्तीय संस्थान जैसे- नाबार्ड, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) और सिडबी के साथ-साथ ओपेन मार्केट से भी लेगी.

ये भी पढ़ें: राज्य में बन रहे हैं चार एक्सप्रेसवे, बिहार में कहीं से कहीं भी महज चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा: सम्राट चौधरी

नाबार्ड से मिलेगा 2700 करोड़ वहीं एनएचबी से 300 करोड़

इनमें नाबार्ड से 2700 करोड़, एनएचबी से 300 करोड़ रुपए और सिडबी से 300 करोड़ रुपए मिलेगा. जबकि, शेष राशि ओपेन मार्केट से ली जाएगी. वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में और तेजी से काम करने जा रही है. नाबार्ड से रुरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के मद से करीब 300 करोड़ मिलेगा. यह राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया के साथ-साथ सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए खर्च की जाएगी.

श्रमिक कल्याण के लिए सुविधाओं पर होगा खर्च

वहीं, सिडबी से प्राप्त होने वाले 300 करोड़ रुपये से औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ श्रमिकों कल्याण के लिए सुविधाओं के विकास पर खर्च होगा. इन क्षेत्रों में श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूल भवनों के निर्माण इत्यादि पर भी राशि खर्च की जाएगी. जबकि, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) से मिलने वाली राशि से शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर प्याऊ, बस स्टैंड, शवदाह गृह का निर्माण, शहरी विकास इत्यादि विकास कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा.

 ganga का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए बन रहा समस्या

https://www.youtube.com/watch?v=AXGLTVwzRcI
Previous article Neeraj Chopra को क्या हो गया? पेरिस के बाद अचानक चले गए जर्मनी
Next article Green Tea With Honey Benefits: ग्रीन टी में शहद डालकर पीने के 5 सबसे अद्भुत फायदे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel