[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार NEET परीक्षा के दिन भूखे-प्यासे नहीं रहेंगे छात्र, बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़

NEET परीक्षा के दिन भूखे-प्यासे नहीं रहेंगे छात्र, बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़

0
NEET परीक्षा के दिन भूखे-प्यासे नहीं रहेंगे छात्र, बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़
AI फोटो

NEET Exam Free Water: नीट की रविवार को 21 जून को आयोजित परीक्षा को लेकर राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने राज्यभर के परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नंदन ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित प्रमुख मठों, मंदिरों, धार्मिक स्थलों और धर्मशालाओं में परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क पेयजल, चना और गुड़ की व्यवस्था की जायेगी.

क्या बोले प्रो नंदन

प्रो नंदन ने कहा कि यह व्यवस्था विशेष रूप से उन मठों और मंदिरों द्वारा की जायेगी, जो परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित हैं. परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भीषण गर्मी के बीच किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. लंबी दूरी तय कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है.

उन्होंने बताया कि पटना के बांस घाट काली मंदिर की ओर से द्वारिका हाइस्कूल तथा बांकीपुर गर्ल्स हाइस्कूल के समीप विशेष पेयजल व्यवस्था की गयी है. वहीं, गर्दनीबाग प्रबंध न्यास समिति द्वारा पटना हाइस्कूल के पास तथा चितकोहरा गोलंबर स्थित गर्ल्स हाइस्कूल के समीप भी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जल, चना और गुड़ की व्यवस्था की गयी है.

प्रो नंदन ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में देश के भविष्य का निर्माण करने वाले युवा शामिल होते हैं. ऐसे में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का दायित्व है कि वे परीक्षार्थियों की बेहतरी के लिए आगे आये और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए धार्मिक न्यास पर्षद सदैव तत्पर रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के मानवीय कार्य जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि पर्षद के इस निर्णय से नीट के हजारों परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद है.

पटना के अन्य इलाकों में भी विशेष इंतजाम

पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रमुख परीक्षा केंद्रों, जिनमें बीएन कॉलेज,साइंस कॉलेज, पटना कॉलेजिएट स्कूल, बीएन कॉलेजिएट स्कूल, पटना मुस्लिम साइंस कॉलेज (पीपीयू), सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, बांकीपुर गर्वमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गर्वमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बोरिंग रोड, मिलर हाई स्कूल, टीपीएस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, पटना विमेंस कॉलेज तथा बापू परीक्षा परिसर शामिल हैं, वहां आने वाले परीक्षार्थियों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राज्य भर के इन मठ मंदिरों में होगी व्यवस्था

पर्षद द्वारा जिन प्रमुख धार्मिक स्थलों और केंद्रों पर यह व्यवस्था की जा रही है, उनमें गरीब स्थान (मुजफ्फरपुर), श्रीसोमेश्वरनाथ मंदिर अरेराज (पूर्वी चंपारण), श्रीजानकी स्थान पुनौराधाम (सीतामढ़ी), कनीराम केजरीवाल ट्रस्ट (कैमूर), सलेमपुर ठाकुरवाड़ी (गया), श्रीगौरी शंकर मंदिर गायघाट (पटना), श्रीहनुमान मंदिर राजवंशी नगर (पटना), श्रीविष्णु मंदिर लॉ कॉलेज (पटना), श्री सांइ मंदिर कंकड़बाग (पटना), श्री बुढ़ानाथ मंदिर एवं दल्लु बाबू धर्मशाला (भागलपुर), श्री बड़ा महावीर मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर तथा श्री चंडी स्थान (मुंगेर), श्री राम जानकी मंदिर एवं श्री भारतमाता मंदिर (लखीसराय), शारदा विद्यापीठ (सीवान), श्री सिंहेश्वर मंदिर (मधेपुरा), श्री रक्त काली मंदिर (सहरसा), श्री देव सूर्य मंदिर (औरंगाबाद), हिन्दू जनता धर्मशाला (जहानाबाद), श्री बाबा पातलेश्वरनाथ मंदिर (वैशाली), मणीराम अखाड़ा (नालंदा), बाबा हरिगिर धाम एवं श्री नौलखा मंदिर (बेगूसराय), विक्रमादित्य मंदिर (वैशाली) तथा श्री महादेव मंदिर, सिमरिया (जमुई) सहित राज्य के कई अन्य धार्मिक स्थल शामिल हैं.

प्रो नंदन ने राज्य की सभी मंदिर प्रबंध समितियों, स्थानीय स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं से इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें: BPSC 70वीं फाइनल रिजल्ट में 1282 पुरुष, 745 महिलाएं सफल, 333 बाहरी कैंडिडेट ने भी मारी बाजी

बीपीएससी 70वीं टॉपर: श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, 592 अंक लाने वाले दो उम्मीदवार दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे

Previous article Amazon ऑफर से सस्ता हुआ iPhone Air, एक्सचेंज में 32 हजार रुपये और बचाने का मौका
Next article 70वीं BPSC में बेगूसराय के गौरव ने पहले प्रयास में रचा इतिहास, बने असिस्टेंट कमिश्नर; मुस्कान बनीं APO
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel