[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं, स्पेशल पैकेज की जरूरत, बजट से पहले संजय झा ने क्यों कही ये बात? 

बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं, स्पेशल पैकेज की जरूरत, बजट से पहले संजय झा ने क्यों कही ये बात? 

0
बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं, स्पेशल पैकेज की जरूरत, बजट से पहले संजय झा ने क्यों कही ये बात? 
JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा

बिहार: केंद्र की मोदी 3.0 शनिवार यानी 1 फरवरी को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्णकालिक बजट पेश करने जा रही है. इससे पहले ही NDA की प्रमुख साथी जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बजट और बिहार के स्पेशल स्टेटस को लेकर बड़ा बयान दिया है. झा शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का सामना कर रहे थे. इसी दौरान उनसे बिहार के स्पेशल स्टेटस को लेकर सवाल किया गया. इस पर JDU नेता ने कहा कि बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं, स्पेशल पैकेज की जरूरत है. यह बहुत महत्वपूर्ण सत्र है. पिछले साल भी प्रधानमंत्री ने बिहार पर विशेष ध्यान दिया था और उम्मीद है कि वह इस परंपरा को जारी रखेंगे. बिहार को बजट से बहुत उम्मीदें हैं.

बिहार को स्पेशल स्टेटस  व्यावहारिक रूप से संभव नहीं: संजय झा

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए झा ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण सत्र है. पिछले साल भी प्रधानमंत्री ने बिहार पर विशेष ध्यान दिया था. हमारी पार्टी ने हमेशा बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग की थी, लेकिन अब यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, इसलिए हमने विशेष पैकेज की मांग की हुई है. बिहार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और हम दोहरे अंकों की वृद्धि देख रहे हैं. बिहार को बजट से बहुत उम्मीदें हैं.

Untitled Design 38 2
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी विशेष राज्य की मांग 

बता दें कि जब भी बजट का समय आता है तो बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं. दरअसल, जेडीयू ने ही बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिए जाने की मांग सबसे मुखर तरीके से उठाई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मांग को लेकर पूरे बिहार की यात्रा कर चुके हैं और उन्होंने 2012 में अपनी इस मांग को लेकर तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को एक चिट्ठी भी लिखी थी. उनकी इस मांग पर तत्कालीन सरकार ने एक कमेटी गठित की थी, जिसने स्पेशल राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग ठुकरा दिया था. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकार में रहते हुए स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे सीएम: विपक्ष 

इस पर विपक्षी दलों खासतौर से राजद और कांग्रेस ने काफी होहल्ला मचाया. तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने इस बात को जोर शोर से उठाया कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पेशल स्टेट का दर्जा पाने के लिए पूरे बिहार की यात्रा की थी पर अब जब मोदी सरकार है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh: महाकुंभ जाने वाले दें ध्यान, बंसत पंचमी पर प्रयागराज में लागू रहेगा डायवर्जन प्लान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel