[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र की आ गई तारीख, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र की आ गई तारीख, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

0
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र की आ गई तारीख, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र की तारीख आ गई है. बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 25 जुलाई तक चलेगा. विस्तृत कार्यक्रमों के अनुसार सदन के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

21 से 25 तक चलेगा विधानसभा

आगामी चुनाव से पहले बिहार विधानसभा के अंतिम सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसकी कार्यवाही कुल पांच दिनों तक चलेगी. शुक्रवार को विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने सत्र का आह्वान पत्र जारी किया. साथ ही, विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय की ओर से सत्र का विस्तृत कार्यक्रम भी प्रकाशित किया गया है.

पहले दिन आएगा बजट

विधानसभा और विधान परिषद में 21 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद 22 और 23 जुलाई को विधानसभा में राजकीय विधेयकों के साथ अन्य सरकारी कार्य संपन्न होंगे. 24 जुलाई को अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी, जिसके साथ सरकार की ओर से जवाब और संबंधित विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा. 25 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा की जाएगी.

Also read: बस इतने मिनट में हो जायेगा महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट फाइनल, कांग्रेस MP का बड़ा दावा

22 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्पों पर होगी चर्चा

विधान परिषद में 22 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी, जबकि 23 और 24 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे. 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के साथ संबंधित विनियोग विधेयक भी सदन में लाया जाएगा. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव अक्टूबर या नवंबर में कराए जा सकते हैं.

Previous article व्यवसायी के समर्थन में बाजार बंद, पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
Next article Jamshedpur news. शिविर में अब तक 2050 आवेदन की ऑनलाइन इंट्री
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel