[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार MLC चुनाव: चमचमाती लैंड क्रूजर से नामांकन करने पहुंचे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत इन नेताओं ने भी किया नॉमिनेशन

बिहार MLC चुनाव: चमचमाती लैंड क्रूजर से नामांकन करने पहुंचे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत इन नेताओं ने भी किया नॉमिनेशन

0
बिहार MLC चुनाव: चमचमाती लैंड क्रूजर से नामांकन करने पहुंचे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत इन नेताओं ने भी किया नॉमिनेशन
पवन सिंह, बीजेपी नेता

Bihar MLC Election 2026: बिहार में विधान परिषद चुनाव होने वाला है. इसे लेकर आज नामांकन के आखिरी दिन कई उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया. एनडीए की बात करें तो, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधानसभा संजय झा के साथ पहुंचे. विधानसभा में उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन किया. साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, विधान परिषद सदस्य के रूप में नामांकन दाखिल करने आया हूं. पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उसके लिए धन्यवाद. पिताजी ने जो विकसित बिहार का सपना देखा है, उसे पूरा करूंगा.

विधानसभा में पवन सिंह ने किया नामांकन

इसके साथ ही बीजेपी नेता और पावर स्टार पवन सिंह ने भी आज नामांकन किया. पवन सिंह अपनी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरीयस लैंड क्रूजर गाड़ी से विधानसभा पहुंचे थे. इस वजह से कई लोगों का ध्यान उन्होंने अपनी ओर आकर्षित किया. साथ ही इस दौरान उनके समर्थकों और अन्य नेताओं की भी भारी भीड़ दिखी. पवन सिंह के साथ उनके बड़े भाई गुड्डू सिंह भी पहुंचे थे. इस दौरान पवन सिंह के नामांकन पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. साथ ही उन्होंने बीजेपी को धन्यवाद भी कहा. लेकिन मीडिया से पवन सिंह ने कोई बातचीत नहीं की. इसके अलावा एनडीए के कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया.

विधानसभा में कई बड़े नेताओं की रही मौजूदगी

एनडीए के सभी उम्मीदवार आज नामांकन करेंगे. कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है जबकि कुछ उम्मीदवार थोड़ी देर में करेंगे. ऐसे में सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और चिराग पासवान समेत बिहार सरकार के अन्य मंत्री मौजूद रहे. जबकि महागठबंधन की ओर से किसी भी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखी. महागठबंधन की ओर से आज सुबह सुनील कुमार सिंह अकेले नामांकन करने पहुंचे थे.

दीपक प्रकाश को लेकर क्या बोले मंत्री?

आज MLC चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपना नामांकन कर रहें हैं, जिसमें NDA के 9 उम्मीदवार हैं और राजद के एक उम्मीदवार हैं. लेकिन मंत्री दीपक प्रकाश का नाम नहीं होने पर जेडीयू से बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने गेंद बीजेपी के पाले में फेंक दिया. मंत्री श्रवण कुमार ने दीपक प्रकाश के नाम को लेकर कहा कि यह फैसला बीजेपी को करना था लेकिन बीजेपी ने उनका नाम एनडीए उम्मीदवार की लिस्ट में नहीं दिया है.

Also Read: सीएम सम्राट ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Previous article रिश्तेदार को छोड़ने निकला जमुई का रामू नहीं लौटा घर, पंचपहाड़ी के समीप मिला शव
Next article सोने-चांदी की कीमतों में भारी क्रैश: सोना ₹3,470 और चांदी ₹15,748 तक लुढ़की; जानें गिरावट की बड़ी वजह और लेटेस्ट रेट्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel