[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार विधान परिषद चुनाव: दिल्ली में BJP कैंडिडेट होंगे तय, JDU की पटना में लगेगी मुहर, निशांत-दीपक का जाना लगभग कंफर्म

विधान परिषद चुनाव: दिल्ली में BJP कैंडिडेट होंगे तय, JDU की पटना में लगेगी मुहर, निशांत-दीपक का जाना लगभग कंफर्म

0
विधान परिषद चुनाव: दिल्ली में BJP कैंडिडेट होंगे तय, JDU की पटना में लगेगी मुहर, निशांत-दीपक का जाना लगभग कंफर्म
बिहार विधान मंडल

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा होते ही सीटों के बंटवारे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. 10 सीटों पर चुनाव होंगे. इसके लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम आपसी सहमति से तय होने की उम्मीद है. इस संबंध में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए के भीतर सीटों को लेकर आपसी सहमति है. उम्मीदवारी तय करने में भी कहीं कोई विवाद नहीं है. समय पर सीट और उम्मीदवार तय कर लिये जायेंगे.

किसके खाते में जायेंगी कितनी सीटें?

जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवारी को लेकर सबसे अधिक मारामारी भाजपा में दिख रही है. एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे में कुल 10 सीटों में जदयू को चार और भाजपा को तीन सीटें मिलनी हैं. एक सीट रालोमो और एक सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिलने की संभावना है.

भाजपा के उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व की बैठक में होगा. अगले सप्ताह पार्टी की संसदीय समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. जबकि जदयू उम्मीदवारों के नाम पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार वरीय नेताओं की सलाह से तय करेंगे.

बीजेपी इन्हें दे सकती है तवज्जो

भाजपा में तीन सीटों के लिए कई दावेदार हैं. सबसे अधिक कसक अतिपिछड़ी जातियों में वैसे नेताओं को है, जिनके समाज का आज तक उपरी सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है. इसमें कुम्हार यानी प्रजापति, माली यानी मालाकार, पासी समाज प्रमुख है. भाजपा ने यादव समाज के नेताओं को भी अभी तक विधान परिषद में नहीं भेजा है.

जदयू में निशांत का नाम तय, तीन अन्य पर मंथन

जदयू के भीतर एक सीट पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जाना तय है. बाकी की तीन सीट के लिए कई नाम की चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, पार्टी एक अल्पसंख्यक नेता को उपरी सदन में भेज सकती है, जबकि दो अन्य सीटों में एक अतिपिछड़ा और एक कोइरी-कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व दिये जाने की चर्चा है.

रालोमो से मंत्री दीपक प्रकाश, लोजपा में कई दावेदार

रालोमो से मंत्री दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया जायेगा. दीपक प्रकाश राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के बाद दूसरे ऐसे मंत्री है, जिन्हें किसी भी सदन की सदस्यता हासिल नहीं है. संवैधानिक प्रावधानों के तहत छह महीने के अंदर उन्हें हर हाल में विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना होगा. इधर, लोजपा में कई दावेदार हैं.

राजद के उम्मीदवार का फैसला

राजद अपने 25 विधायकों के बल पर एक सीट पर जीत हासिल कर सकता है. लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान राजद के सभी विधायकों के वोट उसके उम्मीदवार को नहीं मिल पाये थे. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने के पहले उम्मीदवार के नाम तय कर लिये जायेंगे. राजद में सुनील सिंह के अलावा पूर्व मंत्री और पार्टी के दलित चेहरा शिवचंद्र राम के नाम की चर्चा है.

Also Read: पटना समेत 17 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में होगी भारी बारिश, 60-70 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

Previous article भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी इमिग्रेशन स्टैम्प रैकेट का पर्दाफाश; दो थाईलैंड की महिलाएं गिरफ्तार, एजेंट फरार
Next article सुबह 5 बजे खुला मंदार मधुसूदन मंदिर का पट, पंचामृत स्नान और भव्य शृंगार के लिए उमड़े श्रद्धालु
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel