[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें

विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें

0
विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें
अख्तरुल इमान, प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM

Bihar MLC Election 2026: बिहार में एमएलसी इलेक्शन को लेकर एनडीए और महागठबंधन में कैंडिडेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच महागठबंधन की बात करें तो, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. संख्या बल को देखा जाए तो, एक सीट आरजेडी के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. इस बीच AIMIM के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने अपनी डिमांड रख दी है.

अख्तरुल इमान बोले- मौका आ गया है वादे को पूरा करने का

ओवैसी की पार्टी विधान परिषद की एक सीट चाहती है. मीडिया से बात करते हुए अख्तरुल इमान ने कहा, हमने राज्यसभा सीट की मांग की थी. लेकिन तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि आगे के दिनों में आपके लिए देखेंगे. ऐसे में अब मौका आ गया है, उनको अपने वादे को पूरा करने का. जरूरत पड़ने पर जल्द ही मुलाकात भी करेंगे.

अख्तरुल इमान ने और क्या कहा?

साथ ही AIMIM के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने यह कहा कि हमारे पास सदस्य की संख्या उतनी नहीं है, जिससे जाहिर है कि दूसरे की सहयोग की जरूरत है. कल तक उनको (तेजस्वी यादव) राज्यसभा के सदस्य के लिए आंकड़े पूरे नहीं हो रहे थे तो मेरा सहयोग लिया था. हमने उनका पूरा साथ दिया था. ऐसे में अगर वे चाहते हैं कि आगामी दिनों में भी इसी तरह से रिश्ता बना रहे तो हमको मौका देना चाहिए. तेजस्वी यादव से बात करने जाऊंगा.

एक सीट के लिए कितने वोटों की जरुरत?

बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने वाला है. इनमें 9 सीटों पर 6 साल के कार्यकाल के लिए नियमित चुनाव होना है, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, एक सीट के लिए उम्मीदवार को 25 वोटों की जरुरत होगी. एनडीए की बात करें तो, उसके पास 202 विधायक हैं. ऐसे में 8 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है. इसके साथ ही महागठबंधन की बात करें तो, उसके पास 35 विधायक है. ऐसे में एक सीट तय मानी जा रही है. इस तरह से अख्तरुल इमान के डिमांड पर क्या कुछ तेजस्वी यादव का फैसला होगा, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: समस्तीपुर और पटना के बीच गंगा नदी पर बन रहा पीपा पुल, घंटों की दूरी बस मिनटों में होगी तय

Previous article बंद फाटक से थम जाती है ठाकुरगंज की रफ्तार, जान जोखिम में डाल पटरी पार करने को विवश हैं स्कूली बच्चे और मरीज
Next article पटना जिले के बिक्रम नगर में सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, 20 स्टॉलों पर हजारों आवेदन, ऑन-द-स्पॉट निपटारे से लोगों को राहत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel