[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस हो गया है फेल? नया आवेदन नहीं, इस आसान तरीके से फिर हो जाएगा एक्टिव

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस हो गया है फेल? नया आवेदन नहीं, इस आसान तरीके से फिर हो जाएगा एक्टिव

0
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस हो गया है फेल? नया आवेदन नहीं, इस आसान तरीके से फिर हो जाएगा एक्टिव
सांकेतिक तस्वीर

Driving License Apply: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस लेना होता है. इसकी वैलिडीटी छह महीने की होती है. इसी अवधि में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना पड़ता है. लेकिन कई लोग समय पर आवेदन नहीं कर पाते. ऐसे में उनका लर्निंग लाइसेंस फेल या डिएक्टिवेट हो जाता है. अधिकांश लोगों को लगता है कि अब उन्हें नया आवेदन करना होगा. इसी वजह से वे साइबर कैफे या बिचौलियों के चक्कर लगाते हैं और अतिरिक्त पैसे खर्च करते हैं.

फेल लाइसेंस को फिर से कराया जा सकता है एक्टिव

बिहार परिवहन विभाग ने साफ किया है कि फेल हो चुके लर्निंग लाइसेंस को दोबारा रिन्यू कराया जा सकता है. इसके लिए नया आवेदन करने की जरूरत नहीं है. विभाग की वेबसाइट पर रिन्यूअल का विकल्प पहले से मौजूद है. आवेदक ऑनलाइन शुल्क जमा कर पुराने लर्निंग लाइसेंस को फिर से वैध बना सकते हैं.

रिन्यूअल के बाद फिर मिलेगी 6 महीने की वैधता

अधिकारियों के अनुसार, रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी होने के बाद लर्निंग लाइसेंस की वैधता दोबारा छह महीने के लिए बढ़ जाती है. इस दौरान आवेदक स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

DTO ने बताया आसान तरीका

परिवहन पदाधिकारियों ने बताया कि आवेदक खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद उन्हें टेस्ट देना होगा. टेस्ट पास होने पर लर्निंग लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग नया आवेदन कर देते हैं, जबकि रिन्यूअल की सुविधा पहले से उपलब्ध है.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 11
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

लर्निंग लाइसेंस के लिए क्या-क्या चाहिए?

लर्निंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है.

आवेदन के दौरान ये जानकारी भरनी होती है:-

नाम
पता
जन्मतिथि
ब्लड ग्रुप
पहचान संबंधी जानकारी

इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते हैं:

आधार कार्ड
शैक्षणिक प्रमाणपत्र
ब्लड ग्रुप रिपोर्ट
फोटो
हस्ताक्षर

इसके बाद शुल्क जमा कर टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करना होता है.

घर बैठे भी दे सकते हैं टेस्ट

परिवहन विभाग ने आवेदकों को दो विकल्प दिए हैं.

  • पहला विकल्प है कि आवेदक परिवहन कार्यालय जाकर कंप्यूटर आधारित टेस्ट दें.
  • दूसरा विकल्प है कि कुछ मामलों में वे अपने घर या कार्यालय से ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं.

ऑनलाइन टेस्ट चुनने पर आधार कार्ड में दर्ज पता स्वतः सिस्टम में अपडेट हो जाता है. वहीं कार्यालय में टेस्ट देने पर पूरी जानकारी खुद भरनी पड़ती है.

छोटी गलती पड़ सकती है भारी

परिवहन विभाग ने आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. कई बार लोग नाम, उपनाम, पता या अन्य जानकारी गलत भर देते हैं. शुरुआत में यह गलती छोटी लगती है, लेकिन बाद में बड़े कामों में परेशानी खड़ी कर सकती है.

जन्मतिथि की गलती सुधारना बेहद मुश्किल

विभाग के अनुसार नाम, पता या उपनाम में सीमित सुधार दस्तावेज जमा कर किया जा सकता है. लेकिन जन्मतिथि में हुई गलती को सुधारना बेहद कठिन होता है. अगर जन्मतिथि गलत दर्ज हो जाए तो पुराने लाइसेंस को रद्द कर नया आवेदन करना पड़ सकता है.

आवेदन जमा करने से पहले जरूर करें जांच

अधिकारियों का कहना है कि आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें. एक छोटी सी गलती भविष्य में समय और पैसे दोनों का नुकसान करा सकती है. वहीं जिन लोगों का लर्निंग लाइसेंस फेल हो चुका है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. वे रिन्यूअल विकल्प का इस्तेमाल कर आसानी से अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं.

Also Read: ‘बिहार के नटवरलाल को बधाई…’, पटना में RJD MLC सुनील सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर, पत्नी-बेटे पर भी लगाए गंभीर आरोप

Previous article सिकटी में पीएम श्री स्कूलों का राज्य स्तरीय फायर ऑडिट और निरीक्षण
Next article अपराधी मोहम्मद हैदर का शव परिवार को सौंपा गया, जख्मी दोनों पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel