[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार

बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार

0
बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार
बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार

Bihar Land Registry New Rule: बिहार में अब जमीन की रजिस्ट्री कराने से पहले खरीदार को उस जमीन की पूरी जानकारी पहले ही मिल जाएगी. यानी अब बिना जांच-पड़ताल के जमीन खरीदने का जोखिम कम होगा. राजस्व एवं निबंधन विभाग ने नई व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है और इसे इसी महीने पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी है.

रजिस्ट्री से पहले देनी होगी जमीन की 13 जरूरी जानकारियां

नई व्यवस्था के तहत किसी भी रैयती जमीन की खरीद-बिक्री से पहले आवेदक को निबंधन पोर्टल पर जमीन से जुड़ी 13 तरह की जानकारी देनी होगी. इसमें खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी, जमाबंदी, विक्रेता की पूरी जानकारी समेत कई जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे. यानी अब सिर्फ कागज लेकर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचना काफी नहीं होगा, पहले पूरी जानकारी सिस्टम में देनी पड़ेगी.

अंचल अधिकारी करेंगे दस्तावेजों की जांच

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अंचल अधिकारी यानी सीओ पूरे दस्तावेज की जांच करेंगे. विक्रेता द्वारा दी गई जानकारी सही है या नहीं, जमीन पर कोई विवाद तो नहीं, कोई लोन या कानूनी अड़चन तो नहीं, इसकी जांच की जाएगी. सरकार ने इसके लिए 10 दिनों की समयसीमा तय की है. तय समय के भीतर रिपोर्ट जारी करनी होगी.

खरीदार को पहले ही मिल जाएगी जमीन की असली स्थिति

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जमीन खरीदने से पहले ही खरीदार को पता चल जाएगा कि जमीन पूरी तरह साफ है या नहीं. अगर उस जमीन पर पहले से बैंक लोन, पारिवारिक विवाद, सरकारी रोक या अन्य कानूनी समस्या है तो उसकी जानकारी पहले ही सामने आ जाएगी. इससे फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी.

जमीन विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

सरकार का मानना है कि बिहार में जमीन से जुड़े विवादों का बड़ा कारण अधूरी जानकारी और गलत दस्तावेज होते हैं. इसलिए अब दस्तावेज निबंधन प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाया जा रहा है. सात निश्चय-3 के तहत यह कदम लोगों का जीवन आसान बनाने और जमीन खरीद-बिक्री को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है.

मोबाइल यूनिट भी होगी तैयार

सरकार ने जमीन निबंधन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मोबाइल यूनिट भी तैयार कर लिया है. इससे लोगों को कई मामलों में सुविधा मिलेगी और प्रक्रिया तेज होगी. सभी अंचलाधिकारियों को नई व्यवस्था का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमीन निबंधन क्यों जरूरी है?

जब कोई व्यक्ति जमीन खरीदता है तो उसकी सेल डीड का सरकारी पंजीकरण कराना जरूरी होता है. इसके लिए स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क जमा किया जाता है. रजिस्ट्री के बाद ही खरीदार कानूनी रूप से जमीन का मालिक माना जाता है. बिहार में यह प्रक्रिया पहले से ऑनलाइन है, लेकिन अब इसमें जांच का नया सुरक्षा स्तर जोड़ा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 12 और 13 मई को बिहार के इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Previous article ARARIA : डीआरएम ने रनिंग रूम कार्य को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश
Next article नवादा में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र, खूनी संघर्ष में दो घायल, सीओ पर लगा गंभीर आरोप
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel