[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार होली के बाद बढ़ेगा बिहार का तापमान, IMD ने दी मार्च में मई वाली गर्मी का अलर्ट

होली के बाद बढ़ेगा बिहार का तापमान, IMD ने दी मार्च में मई वाली गर्मी का अलर्ट

0
होली के बाद बढ़ेगा बिहार का तापमान, IMD ने दी मार्च में मई वाली गर्मी का अलर्ट
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: बिहार में गुलाबी ठंड की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. IMD की ताजा भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है जो अभी भी खुशनुमा धूप का आनंद ले रहे हैं.

28 फरवरी के बाद से राज्य के पारे में ऐसी छलांग लगने वाली है कि दोपहर के वक्त सड़कों पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. खासकर होली के बाद तो स्थिति ऐसी होने वाली है जैसे मार्च के महीने में ही मई की तपिश उतर आई हो.

बिहार में होली के बाद तेज होगी गर्मी

फरवरी के आखिरी दिनों में बिहार का मौसम अभी सुहावना बना हुआ है. सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में नरम धूप लोगों को राहत दे रही है. दिन का तापमान भले ही 30-32 डिग्री तक पहुंच रहा है, लेकिन अभी गर्मी चुभन वाली नहीं है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. हवाओं की दिशा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने वाली है. अनुमान है कि 28 फरवरी से ही दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दिखने लगेगी.

मार्च में गर्मी का दबाव

मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद गर्मी का असर महसूस होने लगेगा. खासकर दक्षिणी बिहार में तापमान तेजी से बढ़ सकता है. दोपहर के समय धूप में खड़े रहना मुश्किल हो सकता है और गर्मी असहज करने लगेगी.

मार्च के मध्य तक पटना सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. यह स्थिति सामान्य से थोड़ा अधिक गर्म मौसम की ओर संकेत करती है.

फिलहाल संतुलित मौसम

इस समय दिन का तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे मौसम संतुलित लग रहा है. लोग अभी भी धूप सेंकने और बाहर घूमने का आनंद ले रहे हैं, हालांकि दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है.

IMD का कहना है कि मार्च का दूसरा पखवाड़ा आते-आते गर्मी का दबाव और बढ़ेगा. इस बार शुरुआती गर्मी सामान्य से थोड़ी तेज रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को होली के बाद से ही धूप और तापमान से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है.

Also Read: तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में फिर नाकाम रही सुलह, 17 मार्च को अगली सुनवाई

Previous article Biotech या CSE? जानिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें 
Next article मनोज पंत मामले में बंगाल सरकार का आया पक्ष, गिरफ्तारी की मांग हुई तेज
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel