[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तूफान और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया 24 जून तक कैसा रहेगा मौसम

बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तूफान और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया 24 जून तक कैसा रहेगा मौसम

0
बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तूफान और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया 24 जून तक कैसा रहेगा मौसम
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जून को बिहार के लिए अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है.

18 जून को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

18 जून को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

पश्चिम चंपारण और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय और बेगूसराय समेत कई जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

19 जून को 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

19 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और गया सहित राज्य के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. समस्तीपुर में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

24 जून को कई जिलों में येलो अलर्ट

24 जून को पश्चिम और उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा की संभावना है.

इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. वज्रपात के समय सुरक्षित भवन में शरण लेने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. किसानों, यात्रियों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

Previous article कैमूर के चांद में बड़ा हादसा, पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
Next article फ्रिज में सिक्का रखने वाली ट्रिक के फायदे जानेंगे, तो आप भी अपनाएंगे
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel