[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार कहीं नीला आसमान, कहीं 150 मीटर विजिबिलिटी, बिहार के 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

कहीं नीला आसमान, कहीं 150 मीटर विजिबिलिटी, बिहार के 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

0
कहीं नीला आसमान, कहीं 150 मीटर विजिबिलिटी, बिहार के 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: बिहार में फरवरी के शुरुआती दिनों में मौसम का मिजाज लगातार चौंका रहा है. एक ओर तेज पछुआ हवाएं दोपहर में भी ठंड का अहसास करा रही हैं, तो दूसरी ओर धूप इतनी तेज है कि लोग गर्मी की दस्तक महसूस करने लगे हैं.

IMD ने आज राज्य के छह जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है.

पतझड़ जैसी फिलिंग, बसंत के बीच

बिहार में मौसम का अहसास अजीब सा है. दिन में तेज हवा और धूप के बावजूद वातावरण में सुस्ती महसूस होती है. पेड़ों से सूखे पत्तों का झड़ना और शाम ढलते ही ठंडी हवा का असर बढ़ जाना इस बात का संकेत है कि मौसम सर्दी से गर्मी की ओर संक्रमण के दौर में है. यह बदलाव अचानक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार ले रहा है.

रविवार को कैमूर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. पटना का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. किशनगंज में रात का पारा 9.3 डिग्री तक गिर गया, जिससे साफ है कि उत्तर-पूर्वी बिहार में ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

क्यों बदला है इस बार का शीतकाल?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा है और उसका असर मुख्यतः पश्चिमी हिमालय तक सीमित है. नतीजतन, फरवरी में सामान्य तौर पर होने वाली हल्की बारिश नहीं हो सकी. रात में तापमान गिरने और हवा शांत रहने से कोहरा बन रहा है, जबकि दिन में तेज धूप उसे जल्दी छांट देती है. यह पैटर्न जलवायु परिवर्तन की ओर भी इशारा करता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान 22 से 28 डिग्री और रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दिन में धूप राहत देती रहेगी. कोहरे की स्थिति फिलहाल कुछ जिलों तक सीमित रहने की संभावना है.

पटना में सामान्य रहेगा मौसम

पटना में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. धूप भी निकलेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. इससे दिन में मौसम सुहावना रह सकता है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रह सकती है.

Also Read: बिहार के 6 जिलों के लिए अलर्ट, 5 दिनों तक के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel